विधिक सेवा द्वारा हिंदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 कलाम द ग्रेट न्यूज। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे।

9721071175

*विधिक सेवा द्वारा हिंदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन*

 बस्ती 14 सितम्बर      हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में जनपद न्यायालय, बस्ती के सभागार में, हिंदी विधि प्रतिष्ठान एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में हिन्दी दिवस कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। 

मुख्य अतिथि राजेश कुमार मिश्र द्वारा अपने संबोधन में हिंदी भाषा के महत्व व प्रयोग पर संभाषण किया गया। उनके द्वारा अपने उद्बोधन में यह बताया गया कि पूरे विश्व में लगभग सौ करोड़ लोग हिन्दी भाषा का प्रयोग करते हैं एवं लगभग डेढ़ सौ करोड़ लोक हिन्दी भाषा को समझ सकते हैं।  हिन्दी भाषा  ही है जो विभिन्न संस्कृतियों, वर्गों, धर्मों को एक सूत्र में पिरोती है। मुख्य अतिथि द्वारा अपनी स्वनिर्मित रचनाओं का पाठ किया गया।  मातृ भाषा में बच्चों ज्ञानार्जन करने मेें भी आसानी होती है। 

माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है परन्तु हम अपने निर्णय आदेशों को हिन्दी में लिखते पढ़ते हैं।

माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि न्यायालय कार्यों को अधिकतम मातृभाषा में करने पर बल दिया जा रहा है  एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण द्वारा अपने निर्णय हिन्दी भाषा में ही किया जा रहा है जिससे आम नागरिक अपने वाद की वस्तुस्थिति से अवगत हो सके। माननीय उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय द्वारा भी अपने निर्णयों को आम जन तक आसान पहुँच सुनिश्चित करने के लिए, हिन्दी एवं अन्य मातृभाषा में अनुवाद किया जाना सुनिश्चित किया है। 

उक्त कार्यक्रम में सिविल कोर्ट के कर्मचारीगण   संतोष कुमार श्रीवास्तव, लिपिक  अशोक कुमार सिंह, आशुलिपिक,अध्यक्ष, तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ,  अधिवक्तागण  अस्मिता पाण्डेय, तारकेश्वरनाथ लाल कमिश्नर्श बार एसोसिएशन ,  राम प्रसन्न मिश्रा , विरेन्द्र नाथ पाण्डेय,  रामप्रसन्न मिश्र सिविल बार के अध्यक्ष, अजय प्रताप सिंह,  अजमत अली सिद्दीकी, भारत भूषण वर्मा, न्यायिक अधिकारीगण  सोनाली मिश्रा, न्यायिक दण्डाधिकारी-प्रथम,  अमित मिश्रा, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड, रजनीश कुमार मिश्र, अपर जनपद न्यायाधीश,सचिव, जि०वि०से०प्रा०, अनिल कुमार खरवार, विशेष अपर जनपद न्यायाधीश, संयोजक हिन्दी      दिवस समारोह, शिव चन्द, प्रथम अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा हिन्दी दिवस कार्यक्रम में संभाषण किया गया।

उक्त कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता  चिन्तामणि पाण्डेय द्वारा कुशलता पूर्वक किया गया।

               कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले

            kalamthegreat9936@gmail.com. 

  Contact number,9453288935

कलम द ग्रेट न्यूज़ में विज्ञापन अथवा सूचना सूचना पत्र जारी करने के लिए ईमेल्ड अथवा कांटेक्ट नंबर पर फोन करें।

Popular posts
आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव जयंती लखनऊ परिवर्तन चौक पर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई जयंती समारोह में उपस्थित *
Image
*स्वाट/सर्विलांस व थाना असन्द्रा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महिला हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर भतीजे सहित दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद-*
Image
*बाल कथक नृत्यांगना पर्णिका श्रीवास्तव देंगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां*
Image
*विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी की हुई भव्य शुरुआत*
Image
राष्ट्रीय लोक दल के युवा जिला अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के जनपद के प्रथम आगमन पर हुआ जगह-जगह जोरदार स्वागत"
Image