कलाम द ग्रेट न्यूज। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे।
9721071175
*हादसा देखने सड़क पार कर रही महिला की अज्ञात वाहन की ठोकर से हुई मौत*
बस्ती 21 सितंबर बस्ती अयोध्या फोर लेन के कप्तानगंज चौराहे पर सुबह बस और ट्रक की टक्कर मे हुये हादसे को देखने जा रही वृद्ध महिला की अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से इलाज के दौरान हुई मृत्यु |
आज सुबह लगभग 5 बजे कप्तानगंज चौराहे पर रोडवेज की बस सवारी उतार रही थी उसी समय पीछे से आ रहे ट्रक नें बस को टक्कर मार दी, जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें कप्तानगंज पुलिस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज उपचार हेतु ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया |
वहीं लोगों के अनुसार ब्लॉक रोड पर मॉर्निंग वॉक के लिए आयीं सोना देवी पत्नी स्व. राम अजोर निवासी ग्राम रतास, कप्तानगंज बस्ती हादसे को देखने के लिए सड़क उस पार जा रहीं थी तभी अज्ञात वाहन ने उनको ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई |
परिजन घायल अवस्था में उनको लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज गये जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया |
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई |
परिजनों द्वारा लाश को अस्पताल से घर ले जाया गया और घटना की पूरी जानकारी कप्तानगंज पुलिस को दी गई,जिस पर थानाध्यक्ष कप्तानगंज रोहित कुमार उपाध्याय ने प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए पुलिस टीम द्वारा शव का पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया |
कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले
kalamthegreat9936@gmail.com
Contact number - 9453288935
कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।