उमस भरी गर्मी में बिजली की कटौती से नगर वासियों का जीना मुहाल।

कलाम द ग्रेट न्यूज़। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे ।

9721071175

 *उमस भरी गर्मी में बिजली की कटौती से नगर वासियों का जीना मुहाल*


 बस्ती 13 सितंबर   जिले के नगर पंचायत नगर बाजार क्षेत्र की जनता का इस उमस भरी गर्मी में हो रही बिजली कटौती से जीना मुहाल कर दिया है |

 बताते चलें की बस्ती जिले के नगर ( चौबाह ) विद्युत सप्लाई उप केंद्र से पिछले 15 अगस्त के बाद से ही धराशाही चल रही है | बीच में दो-तीन दिन के लिए विद्युत सप्लाई सुचार रूप से हुई उसके बाद पुनः पिछले एक सप्ताह से बिजली सप्लाई लड़खड़ा गई | शाम के समय जो बिजली आती थी वह हर 10- 10 मिनट के लिए कटती थी और रात 10 के बाद जब तो कभी रात 2 बजे  3 बजे आती थी |

 लेकिन पिछले तीन दिनों से तो हालत बद से बदतर हो गया है,जहां 24 घंटे में मात्र तीन से चार घंटे बिजली मिल पा रही है वह भी 20 से 25 किस्तों में |

 पूरी रात बिजली गुल रहने से  बच्चे, बुजुर्ग और बीमारों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है, उमस भरी गर्मी में बाकी लोग तो बाहर टहलकर रात काट लेते हैं लेकिन बच्चे,बुजुर्ग और बीमार लोग उमस और मच्छरों के बीच किसी तरह रात काटते हैं |

 वही मीडिया से विद्युत सप्लाई केंद्र नगर (चौबाह ) के जे इ आशीष सिंह द्वारा बताया गया की सप्लाई ट्रांसफार्मर जल गया है जिससे एक ही ट्रांसफार्मर से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत चार-चार घंटे सप्लाई दी जाएगी | यह व्यवस्था अगले तीन-चार दिनों तक रहेगी,  नया ट्रांसफार्मर आ जाने के बाद बिजली सप्लाई सुचार रूप से चालू हो जाएगी |

               कलाम द ग्रेट न्यूज़। खबरें सबसे पहले 

           Kalamthegreat9936@gmail.com 

Contact number - 9453288935, 8896451232 

 न्यूज़ विज्ञापन हेतु लखनऊ ब्यूरो या संपादक से संपर्क करें. 

                       

Popular posts
आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव जयंती लखनऊ परिवर्तन चौक पर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई जयंती समारोह में उपस्थित *
Image
*स्वाट/सर्विलांस व थाना असन्द्रा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महिला हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर भतीजे सहित दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद-*
Image
*बाल कथक नृत्यांगना पर्णिका श्रीवास्तव देंगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां*
Image
*विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी की हुई भव्य शुरुआत*
Image
राष्ट्रीय लोक दल के युवा जिला अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के जनपद के प्रथम आगमन पर हुआ जगह-जगह जोरदार स्वागत"
Image