डीएम के निर्देश पर एसडीएम द्वारा भू माफिया के खिलाफ बड़ी कार्यवाही।

 कलाम द ग्रेट न्यूज। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे।

9721071175

 *डीएम के निर्देश पर एसडीएम द्वारा भू माफिया के खिलाफ बड़ी कार्यवाही*

बस्ती सितम्बर    जिलाधिकारी  अंद्रा वामसी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी ह्ररैया गुलाब चंद्र द्वारा भू माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही की है |

 बताते चलें कि समाजसेवी चंद्रमणी पांडे द्वारा 20 बीघा बेस कीमती जमीन जो सहराये निवासी मृतक ईश्वरी पांडे की थी, उसे वह माफियाओं के कब्जे से निकलने के लिए अथक प्रयास किया |

 ईश्वरी पांडे जिनका कोई वैध वारिस नहीं था,की मृत्यु के पश्चात दर्जनों  दावे दारों  ने उसे पर अपना दावा किया किन्तु उनके दावों को दर किनार करते हुए प्रशासन द्वारा उनकी भूमि को ग्राम सभा के पक्ष में दर्ज करने का आदेश दिया था |

 किंतु तत्कालीन ग्राम प्रधान रामशरण यादव को अपने पक्ष में करते हुए भू माफियाओं ने राम प्यारे मिश्र को मृतक का भांजा साबित करते हुए 1986 मैं एस ओ सी से रामप्यारी मिश्र के पक्ष में कर लिया था |

 जिसके विरुद्ध समाज सेवी चंद्रमणि पांडे के बाबा द्वारा डीसी बस्ती क्या बात दाखिल कर फर्जी वाड़ा का खुलासा किया गया | जिस पर सुनवाई पूर्ण कर 1993 डी डी सी  वी. के. त्रिपाठी ने फैसले में लिखा कि सजे के अनुसार मृतक ईश्वरी पांडे  की कोई बहन नहीं थी जबकि सरकारी सजे के अनुसार रामप्यारे का ननिहाल फैजाबाद के  ओंनदहा ग्राम में है इसलिए रामप्यारी का भांजा होना सही नहीं है अतः उक्त जमीन ग्राम समाज के रूप में दर्ज हो |

 उक्त आदेश के खिलाफ रामप्यारी द्वारा हाई कोर्ट से स्थगन आदेश लेकर जमीन बेचना चालू कर दिया गया तो समाजसेवी चंद्रमणि पांडे द्वारा स्थानीय स्तर से लेकर कानूनी प्रक्रिया द्वारा अपने अधिवक्ता के माध्यम से सिद्ध किया कि कि जब वह जमीन मृतक ईश्वरी पांडे की सेवा सत्कार करने के बाद मेरे परिवार अर्थात सेवादार को नहीं मिल सकता तो उसे जनहित में ग्राम सभा के पक्ष में दर्ज किया जाए | फलस्वरूप 2019 में हाई कोर्ट के निर्देश पर ग्राम सभा की जमीन के रूप में दर्ज कर दिया गया |

 उसके बाद भी कब्जेदारों द्वारा उसे जमीन से कब्जा नहीं हटाया गया |

 इस मामले में उप जिलाधिकारी गुलाब चंद्र का कहना है की सहराये की जमीन पर कब्जा करने वाले के ऊपर  3/4 लोक संपत्ति क्षति निवारण के अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है |

उन्होंने कहा की सरकारी जमीन का कब्जा करने वालों को भू माफिया घोषित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी |

 तथा उपरोक्त मामले में जल्द ही जेसीबी लगाकर अवैध कब्जे को हटाकर ग्राम सभा की जमीन को खाली करा दिया जाएगा |

             कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले।

        kalamthegreat9936@gmail.com

           Contact number -9453288935:

कलम द ग्रेट में न्यूज़ विज्ञापन हेतु या पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

Popular posts
आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव जयंती लखनऊ परिवर्तन चौक पर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई जयंती समारोह में उपस्थित *
Image
*स्वाट/सर्विलांस व थाना असन्द्रा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महिला हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर भतीजे सहित दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद-*
Image
*बाल कथक नृत्यांगना पर्णिका श्रीवास्तव देंगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां*
Image
*विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी की हुई भव्य शुरुआत*
Image
राष्ट्रीय लोक दल के युवा जिला अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के जनपद के प्रथम आगमन पर हुआ जगह-जगह जोरदार स्वागत"
Image