डीएम ने सावडीह गौशाला का किया आकस्मिक निरीक्षण २ केयर टेकर को किया बर्खास्त।

 कलाम द ग्रेट न्यूज। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे।

9721071175

*डीएम नें सावडीह गौशाला का किया आकस्मिक निरिक्षण 2 केयर टेकर को किया बर्खास्त*

बस्ती 29 सितम्बर 23.

गौर ब्लॉक के सावड़ीह कठौतिया स्थित गौशाला में एक गाय तथा दो बछिया की मृत्यु  की समय पर सूचना न देने तथा कार्रवाई न करने पर जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने सख्त रुख अपनाते हुए गौर के बीडीओ,पशु चिकित्सा अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दिया है। उन्होंने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को तत्काल स्थानांतरित करने एवं  प्रतिकूल प्रविष्टि देने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने वहां पर तैनात दोनों केयरटेकर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया है। उन्होंने गौशाला का आज निरीक्षण किया तथा वहां गायों के रखरखाव के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने दोनों केयरटेकर को समय से मानदेय भुगतान न करने के संबंध में ग्राम प्रधान की भूमिका की जांच के भी आदेश दिए हैं। उन्होंने जनपद के सभी खंड विकास अधिकारियों एवं पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि भविष्य में गौशाला का नियमित निरीक्षण करते रहें तथा किसी प्रकार की अप्रिय घटना की तत्काल उच्च अधिकारियों को जानकारी दें। गौशाला के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने बताया है कि कल एक गाय तथा दो बछिया की मौत हुई है जिसमें से एक गाय कई दिन से बीमार थी और यह स्वाभाविक मृत्यु है। दो बछिया की नाली में फिसल जाने के कारण चोट लगी थी जिसका पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा इलाज किया गया और इस दौरान उनकी मृत्यु हुई। इस घटना में केयरटेकर तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की लापरवाही पाई गई जिसके कारण उन्हें दंडित किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी गौशालाओं के निरीक्षण के लिए सभी बीडीओ को निर्देशित किया गया है।

             कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

            kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 ,

कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image