जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण दिए निर्देश।

 कलाम द ग्रेट न्यूज। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे।

97210 711 75

*जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण दिए निर्देश*

बस्ती 26 सितम्बर 23       जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने जिला चिकित्सालय पहुॅचकर इमरजेन्सी, बाह्य रोगी, चिल्ड्रेन, जनरल सर्जिकल, ओटी, अर्थो, आईओटी, महिला सर्जिकल, मेडिकल व जनरल वार्ड सहित अन्य वार्डो का औचक निरीक्षण किया।

 निरीक्षण के दौरान उन्होने मरीजो से बातचीत करके मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया और आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया। 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जो भवन जर्जर की स्थिति में या काफी पुराना है। ऐसे भवनों की सूची बनाकर एक सप्ताह के भीतर 150 बेड के 02 हास्पिटल बनाये जाने के लिए इस्टीमेट तैयार कर अवगत कराते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाय। उन्होने जिला चिकित्सालय भवन को इनोग्रेशन भी कराने का निर्देश दिया है। जिला चिकित्सालय परिसर की सड़क काफी खराब अवस्था में है|

जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सही कराने का निर्देश संबंधित को दिया है। निरीक्षण के दौरान एसआईसी एस.सी. कौशल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.पी. मिश्रा, हास्पिटल मैनेजर धनन्जय कुमार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

             कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

         kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , 

कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

Popular posts
आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव जयंती लखनऊ परिवर्तन चौक पर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई जयंती समारोह में उपस्थित *
Image
*स्वाट/सर्विलांस व थाना असन्द्रा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महिला हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर भतीजे सहित दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद-*
Image
*बाल कथक नृत्यांगना पर्णिका श्रीवास्तव देंगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां*
Image
*विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी की हुई भव्य शुरुआत*
Image
राष्ट्रीय लोक दल के युवा जिला अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के जनपद के प्रथम आगमन पर हुआ जगह-जगह जोरदार स्वागत"
Image