विहिप जिलाधिकारी दिनेश मिश्रा के अध्यक्षता में हुई विहिप , बजरंग दल की बैठक।

 कलाम द ग्रेट न्यूज। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे।

9721071175

*विहिप जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्रा के अध्यक्षता में हुई विहिप, बजरंग दल की बैठक*

बस्ती 4 सितम्बर  *   

विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल की बैठक विहिप के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र मिश्र के अध्यक्षता में मखौड़ा धाम में आयोजित की गयी |

 अध्यक्षता करते हुए विहिप के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र मिश्रा ने कहा की विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल अधर्मियों द्वारा  स्नातक धर्म के प्रति रचे जा रहे कुचक्र का सामना करने के लिए कटिबंध हैं |

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग संगठन मंत्री विनय जी ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया तथा कहा कि  हमारा संगठन जितना मजबूत होगा उतना ही हम कुचक्रो का सामना डटकर कर पाएंगे |

 मुख्य वक्ता में बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक  दुर्गेश कुमार राव ने कहा हिंदू समाज के लोग सब जाग नहीं रहे हैं | हिंदू समाज तमाम खड्यंत्र रचे जा रहे हैं  | लव जिहाद धर्मांतरण जैसे कृत करके सनातन संस्कृति पर आघात पहुंचा जा रहा है |

पिछले कुछ वर्षो मे 13 लाख लड़कियां लव जिहाद का शिकार हो चुकी हैं | इन्हीं सब बातों को लेकर विश्व हिन्दू परिषद आगामी 30 सितम्बर को मखौड़ा क्षेत्र में शौर्य यात्रा निकलेगी | जो मखौड़ा धाम से शुरू होकर छावनी, ह्ररैया, कप्तानगंज, बस्ती, बांसी होते हुए सिद्धार्थ नगर जायेगी और वहां से लालगंज होते हुये आजमगढ़ पहुंचेगी | उन्होंने सभी सनातनियों से आग्रह किया की वह इस यात्रा में शामिल हो कर यात्रा को सफल बनाये |

बैठक में मुख्य रूप से अजय कन्नौजिया,स्वामी लवकुश,राम बहादुर, विजय शर्मा अतुल शर्मा,लव कुश शर्मा, मनोज,कैलाश, सत्य नारायण,राम नारायण मिश्र आदि लोग शामिल रहे |

 कार्यक्रम का संचालन गोरक्ष प्रमुख धर्मेंद्र सिंह नें किया जबकि आचार्य पद्धति सर्वेश श्रीवास्तव नें किया |