पराली जलाने पर देना होगा अर्थ दंड - जिलाअधिकारी।

 कलाम द ग्रेट न्यूज। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे।

9721071175

*पराली जलाने पर देना होगा अर्थ दंड- जिलाधिकारी*

👉🏾 पराली जलाने पर खेतों की उर्वरा क्षमता पर पड़ता है प्रभाव- जिलाधिकारी।

👉🏾 पराली जलाने से आग लगने की भी घटनाएं हुआ करती हैं- जिलाधिकारी।

बस्ती 22 सितम्बर               फसल अवशेष जलाने पर खेत के क्षेत्रफल के अनुसार अर्धदण्ड दो एकड़ से कम क्षेत्रफल वाले कृषकों से  2 हजार 5 सौ , दो से पाँच एकड़ वाले कृषकों से 5 हजार एवं पाँच एकड़ से अधिक क्षेत्रफल वाले कृषकों से  15 हजार की क्षतिपूर्ति प्रति घटना की वसूली की जायेगी। उक्त चेतावनी जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने देते हुए बताया है कि इसके साथ ही दोषी के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही भी किया जायेंगा।

   उन्होने बताया कि फसल अवशेष,पराली को खेतों में जलाने से भूमि उर्वरा शक्ति पर दुष्प्रभाव पडता है, लाभकारी सूक्ष्म जीव जलकर नष्ट हो जाते है, आगामी फसल की ऊपज पर बुरा प्रभाव पड़ता है। पशुओं के चारे की समस्या उत्पन्न हो जाती है, इसके साथ ही वायु अत्याधिक प्रदूषित हो जाती है, जो जन मानस के स्वास्थ्य के लिए अत्यन्त हानिकारक है। यह भी देखने में आता है कि फसल अवशेष जलाने से भीषण अग्निकांड की घटनाएं हो जाती है जिसमें जन, पशु की मृत्यु तक हो जाती है।

   उन्होने बताया कि पराली,फसल अवशेष नही जलाने से मृदा में कार्बनिक पदार्थों की वृद्धि होती हैं, लाभकारी सूक्ष्म जीवों की संख्या बढ़ती है, मृदा में जल धारण संख्या में वृद्धि होती है, दलहनी फसलों के अवशेष से मृदा में नत्रजन एवं अन्य पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ती है।

  उन्होने यह भी बताया है कि जनपद में कम्बाइन हार्वेस्टिंग स्ट्रा रीपर विद बाइन्डर अथवा स्ट्रा रीपर का प्रयोग अनिवार्य है। इसके साथ ही बिना रीपर मशीन के प्रयोग करने वाले कम्बाइन मशीन मालिकों के विरूद्ध सिविल दायित्व भी निर्धारित किये जायेंगे।

उन्होने समस्त कम्बाइन मालिकों को निर्देशित किया है कि बिना स्ट्रारीपर के कम्बाइन मशीन से फसल कटाई पूर्णतः प्रतिबंधित है। अन्यथा की दशा में कम्बाइन मशीन मालिक के विरूद्ध सिविल दायित्व निर्धारित करते हुए विधि कार्यवाही की जायेगी।

           कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

      kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number -9453288935

कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करे।

Popular posts
आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव जयंती लखनऊ परिवर्तन चौक पर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई जयंती समारोह में उपस्थित *
Image
*स्वाट/सर्विलांस व थाना असन्द्रा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महिला हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर भतीजे सहित दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद-*
Image
*बाल कथक नृत्यांगना पर्णिका श्रीवास्तव देंगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां*
Image
*विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी की हुई भव्य शुरुआत*
Image
राष्ट्रीय लोक दल के युवा जिला अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के जनपद के प्रथम आगमन पर हुआ जगह-जगह जोरदार स्वागत"
Image