एक ज्ञात व एक अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

       कृष्ण कांत  संवाददाता....कलाम द ग्रेट न्यूज।

*एक ज्ञात व एक अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा*

 बस्ती 26 सितंबर   नगर थाना क्षेत्र के  तिलकपुर शिव मंदिर के सामने 7 अगस्त को ट्रैक्टर और ट्रेलर की टक्कर में ओमप्रकाश निवासी दयालपुर थाना नगर बस्ती को गंभीर चोट लगे तथा उपचार के दौरान उनकी मृत्यु होने के संबंध में नगर पुलिस ने एक ज्ञात हुआ एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है |

 मृतक की पत्नी सुभावती  ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि गांव निवासी महेंद्र प्रताप पुत्र सुखराम के ट्रैक्टर जिस पर मिक्सर मशीन लगा हुआ था पर बैठकर कार्य हेतु जाते समय ट्रैक्टर ड्राइवर बृजनेश उर्फ पवन पुत्र महेंद्र निवासी दयालपुर थाना नगर बस्ती द्वारा लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते समय तिलकपुर शिव मंदिर के सामने सुबह लगभग 9 बजे एक अन्य ट्रेलर जिसका ड्राइवर लापरवाही के साथ गाड़ी चला रहा था उसे ट्रैक्टर की टक्कर हो जाने के उपरांत उसके पति ओमप्रकाश गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और जिनका इलाज के दौरान मृत्यु हो गई |

 पुलिस द्वारा ट्रैक्टर चालक ब्रिजनेस उर्फ पवन तथा अज्ञात ट्रेलर चालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है |

                 

                 कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

             kalamthegreat9936@gmail.com

कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।


Popular posts
*सांसद खेल महाकुंभ तीन का ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का झिनकू लाल त्रिवेदी राम चौधरी इंटर कॉलेज कलवारी में हुआ अब उद्घाटन*
Image
*नगर पंचायत नगर बाजार में नगर महोत्सव एवं शहीद मेले का आयोजन 18,19 व 20 दिसंबर को होगा- राणा दिनेश प्रताप सिंह*
Image
*पुलिस अधीक्षक नें ग्राम प्रहरियों को शीतकालीन वस्त्र प्रदान किये*
Image
*क्षेत्राधिकार कलवारी ने किया नगर थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण दिए निर्देश*
Image
*सभी तहसीलदार एक वर्ष से अधिक के लंबित मुकदमों का तत्काल नियमानुसार निस्तारण करें - जिलाधिकारी*
Image