04 अक्टूबर को सीएम योगी आदित्यनाथ बस्ती आयेंगे - डीएम।

 कलाम द ग्रेट न्यूज़ क्राइम ब्यूरो विनोद सोनकर

9721745449

*04 अक्टॅूबर को सीएम योगी आदित्यनाथ बस्ती आयेंगे - डीएम*

बस्ती - प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 04 अक्टॅूबर को 11.25 बजे पुलिस लाईन हेलीपैड पर आयेंगे। उक्त जानकारी जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने दी है। यहॉ से सर्किट हाउस पहुॅचकर जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों तथा प्रबुद्धजन के साथ बैठक करेंगे। उन्होने बताया कि 12.20 बजे से मण्डलायुक्त सभागार में मण्डल के विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेगें, जिसमें सिद्धार्थनगर एवं संतकबीर नगर के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री जी 02.00 बजे से महर्षि वशिष्ठ चिकित्सालय महाविद्यालय का निरीक्षण करेंगे। उन्होने बताया कि 03.00 बजे से होटल बालाजी प्रकाश, स्टेशन रोड में आर्य समाज बस्ती का स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगें। 04.10 बजे से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

                   कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

               kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number -9453288935, कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।