* लखनऊ* पत्रकार यश प्रताप यादव।
*इस साल अयोध्या की रामलीला में 11बड़ी हीरोइन और 50 से ज़्यादा बड़े कलाकार काम कर रहे हैं।*
अयोध्या इस बार फ़िल्मी सितारों की अयोध्या की राम लीला में बेहद खास होने जा रही है जिसमें नामचीन 11 अभिनेत्रियां आ रही हैं मंचन करने जिसमे जानीमानी फ़िल्म अभीनेत्री पूनम ढिल्लों,भाग्यश्री,अमिता नागिया, शीबा,रितु शिवपुरी, ममता सिंह,जिया, लिली, मांगिशा, पायल रामलीला के मंच पर अभिनय करती दिखेंगी तथा 50 से अधिक नामचीन फ़िल्म अभिनेता करेंगें अभिनय जिसमे अभिनेता गोगा कपूर, प्रतिभा ।गजिंदर चौहान (राजा जनक ) रजा मुराद (अहिरावण)राकेश बेदी( विभीषण) गिरिजा शंकर (रावण)अनिल धवन (इंद्रदेव)रवि किशन जी (केवट),वरून सागर जी (हनुमान जी )सुनील पाल (नारद मुनी),राहुल भूचर( श्री राम),शिवा आकाशदीप (कुम्भकरण )
बनवारी लाल झोल (परशुराम )
मनोज बक्शी (राजा दशरथ )
गुलशन पाण्डेय,अवतार गिल और काम कर रहे हैं।
अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक उर्फ बॉबी ने बताया कि अयोध्या के रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है, पिछले साल अयोध्या के रामलीला को 25 करोड़ दर्शकों ने देखी थी।
वर्ष 2020 में 16 करोड़ से ज्यादा राम भक्तों ने देखा था। 2021 में 22 करोड़ से ज्यादा राम भक्तों ने देखा था और 2022 में 25 करोड़ से ज्यादा अयोध्या की रामलीला को देखा था। इस अयोध्या की रामलीला का चौथा संस्करण हैं।हमें हर साल माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के का आशीर्वाद मिलता है अयोध्या की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक(बॉबी) और महासचिव शुभम मलिक ने बोला इस बार रामलीला 14 अक्टूबर 24 अक्टूबर तक राम कथा पर नया घाट में हर साल की भांति इस साल भी शाम 7:00 से रात 10:00 बजे तक लाइव हमारे अयोध्या के रामलीला के यूट्यूब चैनल और दूरदर्शन पर लाइव दिखाई जाएगी और कई सैटेलाइट टीवी चैनल पर भी दिखाई जाएगी।
उत्तर प्रदेश सरकार और माननीय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योग्य आदित्यनाथ जी और सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह के सहयोग से अयोध्या की रामलीला संपन्न होती है उनका हम तह दिल से धन्यवाद करते हैं।
अयोध्या की रामलीला की एंट्री फ्री हैं।इसकी कोई भी एंट्री फीस नहीं है।
अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला राम भक्तों ने बनाया है। अयोध्या की रामलीला का उद्देश्य यही रहता है कि करोड़ों राम भक्त जो घरों में बैठे हैं वह प्रभु राम की रामलीला अपने घरों में बैठकर परिवार और बड़े बुजुर्ग के साथ मिलकर बैठ कर देख सके।
इस बार हमारी राम भक्तों से अनुरोध है भगवान राम की जन्म भूमि अयोध्या में ज्यादा से ज्यादा अयोध्या की रामलीला को देखा जाए और विश्व रिकॉर्ड तोड़े इस बार 50 करोड़ से ज्यादा देखें।
कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।
kalamthegreat9936@gmail.com
Contact number - 9453288935,
कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।