ग्रुप केन्द्र केरिपुबल, बिजनौर लखनऊ में 15वां जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन ।

 कार्यालय पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र के.रि. पु. बल, लखनऊ (उ0प्र0)

              संख्या. एच. चार. 01/2023-24

प्रेस विज्ञप्ति                             दिनांक 20/10/2023

ग्रुप केन्द्र केरिपुबल, बिजनौर लखनऊ में 15वां जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन ।

दिनांक 30.10.23 को माननीय मुख्य अतिथि श्री अजय कुमार मिश्र जी, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री भारत सरकार, विशिष्ट अतिथिगण, नेहरू युवा केन्द्र लखनऊ के पदाधिकारी, बल के अधिकारीगण, जवानो व प्यारे आदिवासी बच्चों के समक्ष ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल लखनऊ में 15वें जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम नेहरू युवा केन्द्र लखनऊ द्वारा आदिवासी युवा पीढी को समृद्ध एवं सांस्कृतिक विरासत के विषय में संवेदनशील व सक्षम बनाने के उद्देश्य व देश प्रेम की भावना विकसीत करने के लिए एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम रखा गया था। उन्हें केरिपुबल के गौरवशाली इतिहास अनुशासन, और देश प्रेम ही राष्ट्र की सच्ची सेवा है, देश के लिए कुछ कर गुजरने की जज्बा को जागृत करने का उत्साहित प्रयास से इन युवाओं का परिचय कराया गया ।

2 स्वागत समारोह के दौरान श्री भूपेन्द्र कुमार उप महानिरीक्षक रेंज लखनऊ, ने गृह मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से 15वें जनजातीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के उद्देश्य जो देश के 8 राज्यों के 25 चयनित जिलों के सुदूर जनजातीय क्षेत्रों के युवाओं की आकांक्षाओं को बढाना और उन्हें लोगों के सांस्कृतिक लोकाचार, भाषा, जीवन शैली को समझने के लिए देश के 25 विभिन्न स्थानों का दौरा किये जाने का प्रस्ताव है। का जानकारी दी।

3 माननीय मुख्य अतिथि श्री अजय कुमार मिश्र जी, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री भारत सरकार ने इस अवसर पर बोलते हुए सामाजिक आर्थिक और सांस्कृतिक विकास और हमारे राष्ट्रीय जीवन की विविधता में एकता की पहलू को युवाओं के बीच रखा, उन्होने कहा कि हमारे देश में अलग अलग भाषा, खान-पान, प्राचीन सभ्यता व संस्कृति के लोग रहते हैं बावजूद हमसब एक हैं। आगे उन्होंने आदिवासी युवाओं से कड़ी मेहनत से देश के जिम्मेदार नागरिक बनने का आग्रह किया एवं सफल होने के लिए जीवन में संघर्ष करते रहने की विनम्र सलाह दी ।

4 कार्यक्रम में विभिन्न हिस्सों में तकनीकी और औद्योगिक प्रगति कौशल विकास, शिक्षा और रोजगार के अवसरों के बारे में जागरूक करने के लिए विभिन्न विकासात्मक कल्याण योजनाओं पर जागरूता सत्र भी शामिल है। इसके अलावा आदिवासी युवाओं को उनकी समृद्ध पारंपरिक और सांस्कृतिक विरासत के बारे में जागरूक करना भी आदान प्रदान कार्यक्रम का एक हिस्सा है।

5 आदिवासी बच्चों केरिपुबल के इतिहास, गौरव को जानने के बाद 91 आरएएफ, 233 (महिला) बटालियन, क्र्वाटर गार्ड पर गार्ड आफ आनर की सलामी, आटोमैटिक हथियार अन्य दंगा रहित वाहन व उपकरणों का भौतिक निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर श्री शशि प्रकाश सिंह, उप महानिरीक्षक, श्री योगेश मोहन दिक्षित, निदेशक, गृहमंत्रालय, डा० आराधना राज, उप निदेशक, श्री विकाश कुमार, नेहरू युवा केन्द्र, श्री एसएसएच रिजवी, कमान्डेण्ट, श्री प्रेमकान्त चौबे, श्री ओम प्रकाश, उप कमान्डेण्ट, श्रीमती वर्षा सिंह, सहा0 कमान्डेण्ट, नेहरू युवा केन्द्र के अधिकारी व सदस्यगण तथा बल के जवान, दर्शक व प्यारे बच्चे उपस्थित रहे ।

           उप कमान्डेण्ट (प्रशासन), उप कमाण्डेंट (प्रशा०)

                    पुपु केन्द्र, के०रि०पु० बल, लखनऊ

 

 " कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

      " सम्पादक जय शंकर यादव "

kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

Popular posts
आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव जयंती लखनऊ परिवर्तन चौक पर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई जयंती समारोह में उपस्थित *
Image
*स्वाट/सर्विलांस व थाना असन्द्रा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महिला हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर भतीजे सहित दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद-*
Image
*बाल कथक नृत्यांगना पर्णिका श्रीवास्तव देंगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां*
Image
*विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी की हुई भव्य शुरुआत*
Image
राष्ट्रीय लोक दल के युवा जिला अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के जनपद के प्रथम आगमन पर हुआ जगह-जगह जोरदार स्वागत"
Image