*18,19,20 दिसंबर को नगर महोत्सव का होगा आयोजन।

 कलाम द ग्रेट न्यूज। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे।

97210 711 75

*18,19,20 दिसंबर को नगर महोत्सव का होगा आयोजन।

बस्ती 18 अक्टूबर 23.

नगर पंचायत नगर बाजार के स्थापना दिवस पर दिसम्बर माह में तीन दिवसीय नगर महोत्सव का आयोजन होगा।

 कार्यक्रम में खेल, कवि सम्मेलन, प्रतिभा सम्मान,नृत्य गायन प्रतियोगिता ,जादूगरी कला सहित विभिन्न आयोजन होंगे।

उक्त जानकारी नगर पंचायत नगर की अध्यक्षा नीलम सिंह राना ने प्रेस को जारी एक बयान में दिया है। उन्होंने बताया है कि 18, 19, 20 दिसम्बर को अमर शहीद राजा उदय प्रताप नारायण सिंह की स्मृति में होने वाले इस समारोह में जहां उदीयमान खिलाड़ियों और कलाकारों को अवसर मिल सकेगा वहीं नगर पंचायत के सुनियोजित विकास की झलक भी दिखेगी।

 राना ने कहा कि इस आयोजन में  स्थानीय प्रतिभाशाली युवाओं का चयन कर उनके प्रगति का मार्ग भी प्रशस्त किया जाएगा ।

 उन्होंने कहा  की शीघ्र ही प्रशासन के विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम की अन्तिम रूपरेखा तय की जाएगी। नगर महोत्सव को सुचारू ढंग से क्रियान्वित करने के लिए कमेटियों का गठन किया जाएगा।

 उन्होंने जोर देकर कहा कि नगर पंचायत के चतुर्दिक विकास के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ा जाएगा। सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र से कोई समझौता नहीं होगा।

           कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

       kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number-9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

Popular posts
*सांसद खेल महाकुंभ तीन का ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का झिनकू लाल त्रिवेदी राम चौधरी इंटर कॉलेज कलवारी में हुआ अब उद्घाटन*
Image
*नगर पंचायत नगर बाजार में नगर महोत्सव एवं शहीद मेले का आयोजन 18,19 व 20 दिसंबर को होगा- राणा दिनेश प्रताप सिंह*
Image
*पुलिस अधीक्षक नें ग्राम प्रहरियों को शीतकालीन वस्त्र प्रदान किये*
Image
*क्षेत्राधिकार कलवारी ने किया नगर थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण दिए निर्देश*
Image
*सभी तहसीलदार एक वर्ष से अधिक के लंबित मुकदमों का तत्काल नियमानुसार निस्तारण करें - जिलाधिकारी*
Image