ग्रुप केन्द्र, केरिपुबल, बिजनौर लखनऊ ने हर्षोल्लास से मनाया हिंदी दिवस समारोह-2023

 कार्यालय पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र केरिपुबल, लखनऊ

संख्या- एच चार- 10/23- रा०भ०अ०       दिनांक  /10/23

                            प्रेस नोट प्रकाशनार्थ :

ग्रुप केन्द्र, केरिपुबल, बिजनौर लखनऊ ने हर्षोल्लास से मनाया हिंदी दिवस समारोह-2023

श्री एस० पी० सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र, केरिपुबल, बिजनौर, लखनऊ के कुशल मार्गदर्शन में बढ़े हर्षोल्लास के साथ स्टेशन स्तरीय हिंदी दिवस समारोह का आयोजन मुख्य अतिथि श्री भूपेन्द्र कुमार, उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र, केरिपुबल, रेंज लखनऊ की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें ग्रुप केन्द्र केरिपुबल लखनऊ के साथ-साथ स्टेशन स्थित रेंज कार्यालय /91 आर ए एफ 193 बटालियन व 233 महिला बटालियन के अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम में हिंदी पखवाड़ा दि० 14.09.23 से 29.09.23 के दौरान आयोजित विभिन्न हिन्दी व्यवहार / कार्यशाला/ टंकण / टिप्पण आलेखन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान विजेता कार्मिकों को 2000/- एवं 1500/- के क्रमशः रु. 2500/- नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। अंत में महानिदेशक, केरिपुबल नई दिल्ली के "राजभाषा संदेश" का वाचन श्री भूपेन्द्र कुमार, उप महानिरीक्षक द्वारा किया गया तथा उनके द्वारा समारोह में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित किया गया अपने उद्बोधन में उन्होंने सभी से अपील की, कि हम सभी की भाषा राजभाषा हिंदी है, अतः हमें हिंदी में काम करने में किसी प्रकार का संकोच नहीं करना चाहिए। अपने कार्यालयी कार्यों में सरल व सहज हिंदी का प्रयोग करें तथा संस्कृतनिष्ठ व साहित्यिक हिंदी के प्रयोग से बचें जिससे कि बल का प्रत्येक कर्मचारी चाहे वह किसी भी प्रांत का क्यों न हो हिंदी को आसानी से समझ सके। हिंदी का प्रयोग करते समय हमें गर्व की अनुभूति होनी चाहिए। हिंदी को उत्तरोत्तर जनमानस की भाषा बनाने का हमें भरसक प्रयास करते रहना है, जो संविधान की भावना के अनुरूप है। समारोह में कमांडेंट श्री एसएसएच रिजवी, श्री देवेन्द्र नाथ यादव, कमान्डेण्ट, ग्रुप केन्द्र लखनऊ / 93 बटा0 व अन्य अधिकारीगण / जवान उपस्थित रहे। इससे पूर्व समारोह में मुख्य अतिथि का स्वागत श्रीमती एसएसएच रिजवी, कमान्डेण्ट, धन्यवाद ज्ञापन श्री डी0के0 सिंह उप कमान्डेण्ट, श्री सुनील कुमार यादव, सहा0 कमा० के व्यापक प्रबंधन व मंच संचालन निरीक्षक / हिंदी अनुवादक शमीम अख्तर द्वारा किया गया।


उप कमान्डेण्ट (प्रशासन) केन्द्र के०रि०पु० बल, लखनऊ

           कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

        kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 ,

कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

        सम्पादक जय शंकर यादव।

Popular posts
*सांसद खेल महाकुंभ तीन का ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का झिनकू लाल त्रिवेदी राम चौधरी इंटर कॉलेज कलवारी में हुआ अब उद्घाटन*
Image
*नगर पंचायत नगर बाजार में नगर महोत्सव एवं शहीद मेले का आयोजन 18,19 व 20 दिसंबर को होगा- राणा दिनेश प्रताप सिंह*
Image
*पुलिस अधीक्षक नें ग्राम प्रहरियों को शीतकालीन वस्त्र प्रदान किये*
Image
*क्षेत्राधिकार कलवारी ने किया नगर थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण दिए निर्देश*
Image
*सभी तहसीलदार एक वर्ष से अधिक के लंबित मुकदमों का तत्काल नियमानुसार निस्तारण करें - जिलाधिकारी*
Image