*अभियान चलाकर छुट्टा जानवरों को पकड़ कर गौशाला में संरक्षित किया जाए-सी.डी.ओ.*

कलाम द ग्रेट न्यूज। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे।

9721071175

*अभियान चलाकर छुट्टा जानवरों को पकड़ कर गौशाला में संरक्षित किया जाए-सी.डी.ओ.*


बस्ती 10 अक्टूबर 23.

मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सी.एस. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुआ।

 पूर्व बैठक की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर रूटचार्ट के अनुसार ड्यूटी लगाकर सड़क पर घूम रहें छ्ट्टा जानवरों को पकड़कर गौशालाओं में संरक्षित किया जाय।

इसके लिए उन्होने डिप्टी सीबीओ, ईओ नगरपालिका, नगरपंचायत को निर्देशित किया है।

  उन्होने रोड़ मैपिंग, तीन से अधिक दुर्घटनाओं वाले स्थान, ब्लैक स्पाट की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।

उन्होने अधिकारियों से कहा कि कोई भी पत्रवाली लम्बित ना रहे, अगर कही कोई समस्या आती है, तो अवगत कराये, जिससे शासन स्तर से कार्यवाही सुनिश्चित करायी जा सकें।  

 मुख्य विकास अधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि स्कूली वाहनों का सूची तैयार कर परिवहन विभाग के माध्यम से फिटनेस प्रमाण पत्र भी अवश्य प्राप्त कर लें।

 ट्रैफिक कामिंग मेजर्स की समीक्षा करते हुए उन्होने एम.डी.आर., एस.एच., एन.एच. श्रेणी के मार्गो की जंक्शन की संख्या को चिन्हित करते हुए उन पर ट्रैफिक कामिंग मेजर्स स्थापित कराये जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।

  बैठक में एआरटीओ पंकज कुमार तथा यातायात पुलिस ने बताया कि जनपद में सीटबेल्ट, गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग, हेलमेट का प्रयोग ना करने वाले, ड्रिंक एण्ड ड्राइव, ओवर स्पीड, बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वाले 4215 व्यक्तियों का चालान किया गया है।

 बैठक का संचालन अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी केशव लाल ने किया। इसमें सीएमओ डा. रमाशंकर दुबे, आरटीओ रविकान्त शुक्ला, सीओ सिटी विनय कुमार चौहान, जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश शुक्ला, एआरएम रोडवेज आयुष भट्नागर, ईओ नगरपालिका दुर्गेश्वर त्रिपाठी, एन.एच.आई. के प्रतिनिधि तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

                कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

             kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number -9453288035 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

              

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image