ग्रुप केन्द्र, सी०आर०पी०एफ० लखनऊ में मनाया गया "पुलिस स्मरण दिवस"

कलाम द ग्रेट न्यूज।    सम्पादक जय शंकर यादव ।  

             कार्यालय पुलिस उप महानिरीक्षक

OFFICE OF THE DY. INSPECTOR GENERAL OF POLICE.

ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, बिजनौर, लखनऊ (उ0प्र0)-226002 GROUP CENTRE, CENTRAL RESERVE POLICE FORCE, LUCKNOW (UP)-226002 FAX-0522 2817847

प्रेस विज्ञप्ति

ग्रुप केन्द्र, सी०आर०पी०एफ० लखनऊ में मनाया गया "पुलिस स्मरण दिवस"

" पुलिस स्मरण दिवस" के उपलक्ष्य में दिनांक 21/10/2023 को ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, लखनऊ में स्थित "शहीद स्मारक" पर प्रातः 08:30 बजे पुलिस स्मरण दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री भुपेन्द्र कुमार, उप महानिरीक्षक, रेंज लखनऊ के अतिरिक्त श्री शशि प्रकाश सिंह, उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र लखनऊ, तथा रेंज कार्यालय, केरिपुबल लखनऊ, ग्रुप केन्द्र लखनऊ, 91 आर. ए. एफ. बटालियन एवं 233 (महिला) बटालियन के अधिकारियों एवं अन्य कार्मिकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तदपश्चात् इस उपलक्ष्य में श्री भुपेन्द्र कुमार, उप महानिरीक्षक, रेंज लखनऊ ने सर्वप्रथम इस दिन के महत्व को बताते हुए अवगत कराया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था में लगा सबसे बड़ा बल है। बल की छोटी-छोटी टुकड़ियों में देश के हर वर्ग के लोग शामिल किये गये हैं। इस बल ने देश के विभिन्न प्रान्तों में कानून व्यवस्था बनाये रखने में मदद की है एवं सबसे प्रभावशाली बल के रूप में अपनी छवि को बनाया है। इस बल ने राज्यों के साथ मिलकर कठिन आंतरिक सुरक्षा में अपना पूर्ण योगदान दिया है। स्थापनाकाल से आजतक के इतिहास में इस बल ने कई उतार चढ़ाव देखें हैं। सन् 1957 में इस बल को भारत तिब्बत सीमा के लद्दाख क्षेत्र में तैनात किया गया जहां पर हॉट स्प्रिंग में दिनांक 21 अक्टूबर 1959 को अपने से एक बहुत बड़ी चीनी सैनिकों।

की टुकड़ी का सामना करते हुए इस बल के दस वीर जवान शहीद हो।

          की टुकड़ी का सामना करते हुए इस बल के दस वीर जवान शहीद हो गये थे। उनके बलिदान स्थल पर निर्मित शहीद स्मारक हमे उनके शौर्य का सतत् स्मरण कराता है महोदय ने केरिपुबल के जाबाजों द्वारा रचे गये इतिहास के पन्नों पर उनके शौर्य की अनूठी कहानी के बारे में बताया और कहा कि हमे गर्व है कि मातृभूमि पर हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहूति देने वाले शूरवीर शहीदों की शहादत पर और उनके साहस के उस जज्बे पर जो आज हम सब के दिलों में देश-प्रेम और शौर्य की अखण्ड ज्योति को जलाए रखता है। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा पिछले शहीद दिवस दिनांक 01/09/2022 से 31/08/2023 तक की अवधि में शहीद हुए कार्मिको के नाम पढ़कर सुनाये गये तथा गार्ड द्वारा शहीदों को सम्मान दिया गया एवम् शहीद स्मारक पर उपस्थित सभी अधिकारियों व जवानों द्वारा शहीदो को श्रद्धांजलि दी गई एवं उनकी शहादत के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया।

                 121/20/2025 उप कमाण्डेंट (प्रशा० )

                    ग्रुप केन्द्र, के०रि०पु० बल, लखनऊ

कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number -9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

Popular posts
आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव जयंती लखनऊ परिवर्तन चौक पर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई जयंती समारोह में उपस्थित *
Image
*स्वाट/सर्विलांस व थाना असन्द्रा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महिला हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर भतीजे सहित दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद-*
Image
*बाल कथक नृत्यांगना पर्णिका श्रीवास्तव देंगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां*
Image
*विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी की हुई भव्य शुरुआत*
Image
राष्ट्रीय लोक दल के युवा जिला अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के जनपद के प्रथम आगमन पर हुआ जगह-जगह जोरदार स्वागत"
Image