पुण्य तिथि पर याद किए गए धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव*

 कलाम द ग्रेट न्यूज। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे।

9721071175

*पुण्य तिथि पर याद किए गए धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव*

योगदान के लिये युगों तक याद किये जायेंगे नेताजी- महेन्द्रनाथ यादव

बस्ती 10 अक्टूबर 24.

समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव को उनकी प्रथम पुण्य तिथि पर नमन् किया गया।

सपा कार्यालय पर पार्टी जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के साथ ही पार्टी के अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा किया।

सपा अध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव प्रदेश ही नहीं वरन राष्ट्रीय राजनीति के मुख्य धुरी थे। उनको हजारोें कार्यकर्ताओं के नाम याद रहते थे। वे कार्यकर्ताओें के दिलों में बसे हैं। उन्होने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों के साथ ही समाज के सभी वर्गो के उत्थान के लिये सदैव कार्य किया। वे अपने योगदान के लिये युगों तक याद किये जायेंगे। उनका अधूरा सपना पूरा करने का दायित्व सभी समाजवादियों का हैै।  कहा कि मुलायम सिंह यादव ‘नेताजी’ की राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धान्तों में अटूट आस्था थी। भारतीय भाषाओं, भारतीय संस्कृति और शोषित पीड़ित वर्गों के हितों के लिए उनका अनवरत संघर्ष जारी रहा ।

पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, समाजवादी चिन्तक चन्द्रभूषण मिश्र, विधायक राजेन्द्र चौधरी, अतुल चौधरी, श्रीपति सिंह, मो. स्वालेह, आर.डी. गोस्वामी, जावेद पिण्डरी, गुलाम गौस, महेश तिवारी, अंकुर वर्मा, चन्द्रिका यादव, बृजेश मिश्र,  अरविन्द सोनकर, प्रवीण पाठक, छोटे सिंह, रविन्द्र यादव,  राजेन्द्र चौधरी, मो. सलीम, राजेन्द्र चौरसिया, अरविन्द यादव, रन बहादुर, आर.डी. निषाद, राघवेन्द्र सिंह, जोखूलाल, प्रमोद यादव, सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’ गीता भारती, इन्द्रावती शुक्ला आदि ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को नमन् करते हुये उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा किया। कहा कि समाजवादी पार्टी अपने लक्ष्य को पूरा करे यही नेताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कहा कि एक साधारण किसान परिवार में जन्म लेने वाले मुलायम सिंह ने अपना राजनीतिक जीवन उत्तर प्रदेश में विधायक के रूप में शुरू किया। बहुत कम समय में ही मुलायम सिंह का प्रभाव पूरे उत्तर प्रदेश में नजर आने लगा। मुलायम सिंह ने उत्तर प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग समाज का सामाजिक स्तर को ऊपर करने में महत्वपूर्ण कार्य किया।

पुण्य तिथि पर मुलायम सिंह यादव को  श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

                 कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

              kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।


Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image