*जिले के अलग-अलग थानो पर पंजीकृत घटनाओं का संक्षिप्त विवरण*

 कलाम द ग्रेट न्यूज। ब्यूरो चीफ जी पी दुबे।

9721071175

*जिले के अलग-अलग थानो पर पंजीकृत घटनाओं का संक्षिप्त विवरण*

बस्ती 23 अक्टूबर 23.

 जिले में अलग-अलग थानों पर पंजीकृत हुए मुकदमों का संक्षिप्त विवरण...

👉🏿 कोतवाली थाना क्षेत्र के कंपनी बाग  सब्जी मंडी में रमेश उर्फ गोलू के पिता राजेंद्र सोनकर 48 वर्ष पुत्र विश्वनाथ मोहल्ला चाइया बारी, थाना कोतवाली बस्ती में आरोप लगाया है कि आकाश पुत्र राधे श्याम, राधे श्याम पुत्र अज्ञात निवासी पुराना डाकखाना बस्ती, गोलू पुत्र झिनकान निवासी रानीपुर बेलाड़ी नें मेरे लड़के द्वारा सब्जी बेचते समय मनमानी सब्जी लेने से मना करने पर  अपशब्द कहते हुए तथा जान से मार धमकी देते हुए मारा पीटा |

 पुलिस ने एससी एसटी समेत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है |

👉🏿कलवारी थाना क्षेत्र के बभनियाव बुज़ुर्ग के शिव नाथ पुत्र राम बृक्ष नें पुलिस दिए तहरीर में कहा है कि बृजेश राजभर पुत्र चंदू राजभर निवासी गोसाई जोत, थाना नगर बस्ती नें मेरे घर में घुस कर 1 पाजेब और 1लड़की का पायल चुरा लिया |

 पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है |

👉🏿 कलवारी पुलिस द्वारा ही रोहित पुत्र राधेश्याम निवासी पडरी थाना कलवारी बस्ती को 22 सीसी अवैध बंटी बबली के साथ गिरफ्तार किया |

👉🏿 कप्तानगंज पुलिस ने  5 लीटर अवैध शराब के साथ राजेंद्र पुत्र स्वर्गीय शंकर ग्राम बढ़या थाना कप्तानगंज बस्ती को कर आबकरी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेजा |

👉🏿 मुंडेरवा थाना क्षेत्र की निवासिनी  दहेज मांगना और प्रताड़ित करना, मारना व जान से मारने की धमकी देने के आप में पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है जिसमें उसने अपने पति मुस्ताक, स हदीसुन्निसा, देवर इश्तियाक अहमद , देवरानी कनिज फातिमा, ननद शरीफुन्नीसा सभी निवासी अंसार टोला, थाना कोतवाली संत कबीर नगर ऊपर आरोप लगाया है |

पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुक्तमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है|

 दुबौलिया  क्षेत्र में रास्ते से सीडी हटाने की बात को लेकर आप शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रजनीश पुत्र ओंकार मिश्रा निवासी जोगहटा थाना दुबौलिया ने अंबिका प्रसाद पुत्र चिरौजी लाल, जगदंबा प्रसाद पुत्र चिरौजी लाल, शिवकुमार पुत्र राम आसरे, शिवम पुत्र जगदंबा सभी निवासी दुबौलिया बाजार थाना दुबौलिया बस्ती के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है |

 पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है|

👉🏿 दुबौलिया थाना क्षेत्र में ही  16 वर्षीय लड़की को बहला फुसला कर भागने का आरोप लगाते हुए लड़की के पिता ने मुकेश, प्रमोद पुत्रगढ़ पिंडकी उर्फ़ राज बहादुर निवासी बरसाए थाना दुबौलिया बस्ती, तथा घर के अन्य सदस्यों के ऊपर  प्रार्थना पत्र दिया है |

 पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है|

👉🏿 नगर थाना क्षेत्र के इटैली ग्राम निवासी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि डब्लू, गोलू, रोलू, अभय पुत्रगण सत्यनारायण, सत्यनारायण पुत्र अज्ञात निवासी इटैली थाना नगर बस्ती द्वारा उसके लड़की के साथ अश्लील हरकत करना छेड़ना तथा गलियां बकना आदि की शिकायत करने पर  विपक्षीगढ़ एक राय होकर मेरे घर में जबरदस्ती घुसकर रोलू व गोलू मेरी लड़की कपड़ा फाड़ दिये, अभय द्वारा उसके गाल पर दांत काट लिया गया तथा कपड़ा फाड़ दिया गया | मेरी लड़की को उन्होंने मारा पीटा तथा जान से मारने की धमकी दिए |

 पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए मामले की झानबीन शुरू कर दी है |

👉🏿 छावनी थाना क्षेत्र के अमोडा आरा मशीन के मालिक संजय कुमार पुत्र प्रेम नारायण निर्वासित नालियापार थाना छावनी बस्ती पुलिस को दिए तहरीर  में टेम्पो यू पी 51बी टी 4264 के चालक नाम पता अज्ञात ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए आरा मशीन पर काम करने वाले दिनेश को पीछे से ठोकर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए | गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया |

 पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत करते हुए मामले की छान बीन की जा रही है  |

         कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

      kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु ईमेल आईडी अथवा कांटेक्ट नंबर पर संपर्क करें ।

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image