* भाईचारे एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाए त्यौहार- जिलाधिकारी*

 कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले। 

97210 711 75

*भाईचारे एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाए त्यौहार- जिलाधिकारी*

 बस्ती 14 अक्टूबर 23.                 

  आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए जिलाधिकारी अंद्रा वामसी की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

जिलाधिकारी ने सभी लोगों से मिलजुल कर भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की परंपरा को कायम रखने के लिए अपील किया।

 उन्होंने सभी नागरिकों को त्यौहार की बधाई देते हुए सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की भी अपील किया। उन्होंने स्वच्छता के संबंध में कहा कि साफ सफाई हम सब की जिम्मेदारी है। सभी दुर्गा पूजा पंडाल साफ सफाई के लिए एक व्यक्ति को तैनात रखेंगे, डस्टबिन रखेंगे तथा नियमित सफाई पर ध्यान देंगे। बिजली की निर्बाध आपूर्ति तथा लोकल फाल्ट तत्काल ठीक करने के लिए उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के लिए पिछले वर्षों की भांति सभी घाट पर आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।

   पुलिस अधीक्षक कृष्ण गोपाल चौधरी ने निर्देश दिया कि सभी दुर्गा पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। दुर्गा पूजा आयोजन समिति द्वारा प्रत्येक पंडाल में सुरक्षा के लिए दो वॉलिंटियर रात में भी तैनात किए जाएं।

उन्होंने अपील किया कि अफवाहों पर ध्यान ना दें तथा किसी प्रकार की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन को उपलब्ध करायें।

अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि जनपद में कुल 2241 दुर्गा पूजा मूर्तियां स्थापित हो रही है, बस्ती नगर में कुल 385 मूर्तियां हैं। कुल 12 स्थान पर रामलीला का आयोजन हो रहा है, पांच स्थानों पर रावण दहन किया जाएगा। 24 अक्टूबर को बस्ती नगर में कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा तथा 27 अक्टूबर को मुस्लिम भाइयों द्वारा 11वीं शरीफ का जुलूस निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि लगभग 90 प्रतिशत दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन 25 अक्टूबर को किया जाएगा परंतु नगर क्षेत्र की 385 प्रतिमाओं का विसर्जन 30 अक्टूबर को किया जाएगा। प्रतिमा विसर्जन के लिए अमहट घाट सहित कुल 162 स्थान चिन्हित है।

 जिले में सर्वाधिक मूर्तियां 257 सोनहा थाने में है और उनके विसर्जन के लिए भी मुकम्मल व्यवस्था घाट पर की जाएगी।

  उन्होंने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुसार प्रत्येक वाहन पर अधिकतम 2 डीजे लगाये जा सकेंगे जिसकी आवाज 60 डेसिमल से अधिक नहीं होगी। यदि इससे अधिक आवाज पाई जाती है तो डीजे संचालक के साथ-साथ दुर्गा मूर्ति आयोजन समिति के विरुद्ध भी एफआईआर कराई जाएगी।        

अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र ने बताया कि दुर्गा प्रतिमा स्थापना सुरक्षित स्थान पर करें ताकि ट्रैफिक बाधित न हो, आरती एवं पूजन के दौरान मुकम्मल सुरक्षा रखें ताकि आग लगने का खतरा न हो। इसके लिए प्रत्येक पंडाल में पानी एवं बालू की पर्याप्त व्यवस्था रखें। सड़क पर गड्ढा ना करें।

 बैठक का संचालन पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर विनय सिंह चौहान ने किया।

बैठक में पुनीत दत्त ओझा, सरदार जगबीर सिंह, राजकुमार पांडे, पंकज सोनी, बाबूराम भारती, राधेश्याम कमलापुरी, इमरान अली ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

बैठक में सीडीओ जयदेव सीएस, सीएमओ डॉक्टर डॉ राधेश्याम दुबे, उप जिलाधिकारी विनोद पांडे, गुलाबचंद, जीके झा, आशुतोष तिवारी, पुलिस क्षेत्र अधिकारी शेषमणि उपाध्याय, अधिशासी अभियंता विद्युत महेंद्र मिश्रा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ तिवारी, जगदीश अग्रहरि, विभागीय अधिकारी, थाना अध्यक्ष तथा समिति के सदस्य, नागरिक गण उपस्थित रहे।

               कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

           kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

Popular posts
आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव जयंती लखनऊ परिवर्तन चौक पर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई जयंती समारोह में उपस्थित *
Image
*स्वाट/सर्विलांस व थाना असन्द्रा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महिला हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर भतीजे सहित दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद-*
Image
*बाल कथक नृत्यांगना पर्णिका श्रीवास्तव देंगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां*
Image
*विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी की हुई भव्य शुरुआत*
Image
राष्ट्रीय लोक दल के युवा जिला अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के जनपद के प्रथम आगमन पर हुआ जगह-जगह जोरदार स्वागत"
Image