*मंडलायुक्त व पुलिस महानिरीक्षक पहुँचे नगर थाना सुनी गयी लोगों की समस्याएं*

 कलाम द ग्रेट न्यूज। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे।

9721071175

*मंडलायुक्त व पुलिस महानिरीक्षक  पहुँचे नगर थाना सुनी गयी लोगों की समस्याएं*

 बस्ती 14 अक्टूबर 23.

थाना समाधान दिवस के अवसर पर मण्डलायुक्त  अखिलेश सिंह मण्डल बस्ती एवं पुलिस महानिरीक्षक आर. के. भारद्वाज द्वारा  थाना नगर पर पहुंच कर जनसुनवाई की गयी। 

थाना नगर पर आए हर एक फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनवाई कर निस्तारण के लिए अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश देते हुये कहा कि थाना  समाधान दिवस पर आने वाले शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता बरतें और गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखते हुए समयान्तर्गत निस्तारण ​सुनिश्चित कराएं।

 आई जी ने कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय।  यह सुनिश्चित कराया जाय कि पीडितों को न्याय मिले। सभी अधिकारी प्रत्येक प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करें । 

राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी ।

 इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कलवारी आलोक प्रसाद, एसडीएम सदर विनोद पांडे व राजस्व विभाग के तथा पुलिस सहित संबंधित विभागों के अधिकारी,कर्मचारीगण आदि मौजूद रहे ।

               कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

           kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

         

       

Popular posts
आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव जयंती लखनऊ परिवर्तन चौक पर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई जयंती समारोह में उपस्थित *
Image
*स्वाट/सर्विलांस व थाना असन्द्रा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महिला हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर भतीजे सहित दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद-*
Image
*बाल कथक नृत्यांगना पर्णिका श्रीवास्तव देंगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां*
Image
*विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी की हुई भव्य शुरुआत*
Image
राष्ट्रीय लोक दल के युवा जिला अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के जनपद के प्रथम आगमन पर हुआ जगह-जगह जोरदार स्वागत"
Image