*डीएम व एसपी द्वारा छात्राओं को किया गया जागरूक*

  " कलाम द ग्रेट न्यूज " ब्यूरो चीफ जी पी दुबे "

9721071175

 *डीएम व एसपी द्वारा छात्राओं को किया गया जागरूक*

बस्ती 28 अक्टूबर 23.

जिलाधिकारी अंद्रा वामसी व पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” कार्यक्रम के तहत छात्राओं को जागरुक किया गया |

उन्हें शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति जागरुकता अभियान के बारे में बताते हुए शासन द्वारा जारी हेल्पलाईन नंबर व शासन द्वारा चलाये जा रहे महिला संबंधी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताकर जागरुक किया गया |

 उपस्थित सभी छात्राओं को अपने साथ व अपने आस पास महिलाओं के साथ हो रहे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, प्रभारी निरीक्षक गौर तथा अन्य संबंधित अधिकारी,कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

              कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

           kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9353288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।