**जिलाधिकारी ने किया फसल की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण **

"  कलाम द ग्रेट न्यूज  " ब्यूरो चीफ जी पी दुबे "

9721071175

**जिलाधिकारी ने किया फसल की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण **

बस्ती 22 अक्टूबर 23.

जिलाधिकारी अंद्रा वामसी द्वारा उत्पादन व उत्पादकता की जांच हेतु ग्राम खखुआ  तहसील  बस्ती सदर का क्रॉप कटिंग का  निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मौके पर धान की कटाई के कार्य को देखा और आवश्यक बिंदुओं में कृषक राम कुमार  से बातचीत कर जानकारी लिया । जिलाधिकारी द्वारा खेत संख्या-32  में क्रॉप कटिंग निरीक्षण में पाया कि क्षेत्रफल 43.33 वर्ग मी. में धान फसल का वजन 9.085 किलो ग्रा औसत प्रति हेक्टेयर 23.1 कुन्टल/हेक्टेयर   पाया गया। जिसमें फसल का उत्पादन औसत क्षमता से कम पाया गया।

        इस अवसर पर एसडीएम गुलाब चन्द्र, तहसीलदार विनय प्रभाकर, नायब तहसीलदार स्वाती सिंह,घनश्याम शुक्ला,अपर  सांख्यिकीय अधिकारी अजय कुमार चौधरी,कानून गो अजय सिंह ,लेखपाल प्रियंका पांडे,  बीमा कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

            कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

        kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9463288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें ईमेल आईडी अथवा कांटेक्ट नंबर पर संपर्क करें।