पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती को पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जा रहा है , वहीं अमर उजाला ने बच्चों को प्रतियोगिता करवा करके एपीजे अब्दुल कलाम को याद किया।

 कलाम द ग्रेट न्यूज। सम्पादक जय शंकर यादव।

चित्रकला प्रतियोगिता में किसी ने एपीजे अब्दुल कलाम तो किसी ने चंद्रयान-3, किसी ने आदित्य एल-1 का चित्र बनाया। ज्यादातर छात्रों ने एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र बनाकर उन्हें याद किया। एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर कलाम द ग्रेट न्यूज में । डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के सम्मान में मनाया जाता है विश्व छात्र दिवस, PM मोदी ने कही ये बात।

World Student's Day 2023, Dr APJ Abdul Kalam Birth Anniversary: उनका मानना था कि शिक्षक छात्रों के चरित्र को आकार देने, मानवीय मूल्यों को स्थापित करने, प्रौद्योगिकी के माध्यम से उनकी सीखने की क्षमताओं को बढ़ाने और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इस तरह उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक रूप से भविष्य का सामना करने के लिए तैयार करते हैं.डॉ. एपेजी अब्दुल कलाम की जयंती आज।

World Student's Day 2023, Dr APG Abdul Kalam Birth Anniversary: हर साल 15 अक्टूबर को शिक्षा के क्षेत्र में पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के उल्लेखनीय योगदान के सम्मान में विश्व छात्र दिवस (World Students Day 2023) मनाया किया जाता है. एक महान विचारक, लेखक और वैज्ञानिक कलाम साहब की आज 92वीं जयंती है. भारत के मिसाइलमैन कहे जाने वाले डॉ एपीजे अब्दुल कलाम देश के 11वें राष्ट्रपति, एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक, शिक्षक और लेखक थे. एक टीचर के नाते वे हमेशा छात्रों के साथ जुड़े रहे, उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहे. छात्रों के साथ उनके इसी बंधन को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल 15 अक्टूबर को वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे मनाता जाता है.शिक्षा के प्रति डॉ. कलाम साहब की प्रतिबद्धता इतनी अटूट थी कि वे भारत के राष्ट्रपति के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त करने के तुरंत बाद अपने बतौर अध्यापक छात्रों के बीच लौट आए. उनका मानना था कि शिक्षक छात्रों के चरित्र को आकार देने, मानवीय मूल्यों को स्थापित करने, प्रौद्योगिकी के माध्यम से उनकी सीखने की क्षमताओं को बढ़ाने और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इस तरह उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक रूप से भविष्य का सामना करने के लिए तैयार करते हैं.

विस्तार...

एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती (15 अक्तूबर) के उपलक्ष्य में शनिवार को कलाम द ग्रेट न्यूज की ओर से हैप्पी मॉडल स्कूल कुरहुआं में विज्ञान व चित्रकला प्रदर्शनी लगाई गई। स्कूल की पांच शाखाओं कुरहुआं, सिगरा, पहड़िया, रामकटोरा, डीआईजी कॉलोनी के 260 बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों ने कुल 72 मॉडल बनाए। मुख्य अतिथि और जज आईआईटी बीएचयू के फिजिक्स विभाग के प्रोफेसर डॉ. प्रभाकर सिंह और इन्फ्ल्युएंसर स्मृति सिंह रहीं।

 प्रतियोगिता बनाती छात्राऐं - फोटो : कलाम द ग्रेट न्यूज।प्रतियोगिता में बच्चों ने विज्ञान से जुड़े एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए। प्रोफेसर डॉ. प्रभाकर सिंह और स्मृति सिंह ने हैप्पी मॉडल स्कूल रामकटोरा के अनंत, फातिमा, अंशु, आयुष और रौनक के बनाए गए एयर प्यूरीफायर मॉडल को पहला स्थान दिया। हैप्पी मॉडल स्कूल डीआईजी कॉलोनी के मानस, कृष्णा, इशिता, सैयद, मीशु के हाइड्रोलिक ब्रिज को दूसरा स्थान मिला। तीसरा स्थान सिगरा की अन्विशा को मिला। जिसने आदित्य एल-1 और चंद्रयान-3 का मॉडल प्रस्तुत किया। चौथा स्थान इलेक्ट्रिक व्हीकल को मिला। जिसे सिगरा ब्रांच की प्रियांशी ने बनाया था। सिगरा ब्रांच की अनुष्का कुमारी के फायर सेफ्टी मॉडल को पांचवां स्थान मिला। इस दौरान प्रवीश कुमार सिंह, विनोद पांडेय, अनिर्वाण भट्टाचार्य मौजूद रहे। प्रतियोगिता - फोटो : कलाम द ग्रेट न्यूज।चित्रकला प्रतियोगिता में निखिल और अंशिका ने मारी बाजीचित्रकला प्रतियोगिता में किसी ने एपीजे अब्दुल कलाम तो किसी ने चंद्रयान-3, किसी ने आदित्य एल-1 का चित्र बनाया। ज्यादातर छात्रों ने एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र बनाकर उन्हें याद किया। दो वर्गों की प्रतियोगिता में ग्रुप ए में कक्षा 6 से 8 और दूसरे ग्रुप बी में कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। ग्रुप ए में पहला स्थान निखिल प्रजापति दूसरा स्थान यशस्वी और तीसरा स्थान कार्तिक सिंह को मिला। ग्रुप बी में अंशिका को प्रथम, आयुष कुमार को दूसरा और शुभांगी गुप्ता को तीसरा स्थान मिला। - फोटो : कलाम द ग्रेट न्यूज। हर क्षेत्र में कॅरिअर की अपार संभावनाएं हैं। जिस क्षेत्र में रुचि हो उसी में जाना चाहिए। कभी भी सवाल पूछने में झिझक नहीं होनी चाहिए। किसी चीज को सीखने के लिए सवाल पूछने की क्षमता जरूरी है। - डॉ. प्रभाकर सिंह, प्रोफेसर आईआईटी बीएचयूशिक्षा सबसे जरूरी है। सोशल मीडिया के क्षेत्र में कॅरिअर तो बनाया जा सकता है, लेकिन विद्यार्थियों को सबसे पहले अपनी शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। इसके बिना इंसान कुछ भी नहीं होता है। - 

पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर सीएम केजरीवाल ने के नमन, बोले- हमे सदा प्रेरित करेंगे

पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की आज जयंती है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए हर वर्ष 15 अक्टूबर को वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे मना जाता है। आज डॉक्टर कलाम की 92वी जयंती है। उन्हे मिसाइलमैन के नाम से भी जाना जाता है।अब्दुल कलाम की जयंती की मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें याद किया। केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर डॉक्टर कलाम की जयंती पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें कोटि-कोटि नमन किया।


arvind kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने कहा, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनका जीवन हम सभी को सदा प्रेरित करता है। उन्होंने पूरी दुनिया के सामने ज्ञान, सादगी और समर्पण की उत्कृष्ट मिसाल कायम की है। आइए हम सब उनके आदर्शों के साथ एक उज्ज्वल भारत की दिशा में काम करने का संकल्प लेते हैं।

बता दें कि डॉक्टर कलाम देश के 11वें राष्ट्रपति थे। वह ना सिर्फ महान वैज्ञानिक बल्कि एक बेहतरीन शिक्षक और लेखक भी थे। वह शिक्षक होने के नाते देश के छात्रों से भी जुड़ते थे। वह उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते थे। छात्रों के साथ उनके इस संबंध को हर वर्ष 15 अक्टूबर के दिन वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे मनाया जाता है।

देख के राष्ट्रपति का कार्यकाल पूरा होने के तुरंत बाद डॉक्टर कलाम फिर से शिक्षण के क्षेत्र में लौट आए थे। उन्होंने छात्रों को शिक्षा देनी शुरू कर दी थी। वह चाहते थे के प्रौद्योगिकी के माध्यम से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़े और उनका चरित्र निर्माण हो।

महज 8 साल की उम्र में डॉक्टर कलाम रेलवे स्टेशन पर अखबार बेचते थे। पढ़ाई में वह काफी अच्छे थे यही वजह है कि उनके पिता ने उन्हें बाहर जाकर पढ़ने की इजाजत दी थी। डॉक्टर कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। वह बेहद गरीब परिवार में पैदा हुए थे। उनके पिता मछुआरे थे और किराए की नाव से मछली पकड़ते ।

         कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

         kalamthegreat9936@gmail.com  

कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क क

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image