*मंत्रविहीन बाल ब्रह्मचारियों में शिक्षा की अलख जगाते कांस्टेबल मनीष तिवारी*

" कलाम द ग्रेट न्यूज " पत्रकार यश प्रताप यादव।

*मंत्रविहीन बाल ब्रह्मचारियों में शिक्षा की अलख जगाते कांस्टेबल मनीष तिवारी*      

  लखनऊ ! मोहित लोधी ( UNS न्यूज़ एजेंसी ) थाना नाका की चारबाग़ चौकी पर तैनात कांस्टेबल मनीष तिवारी आज सुबह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे तभी उनकी नज़र माथे पर चन्दन गले में तुलसी की माला सर पर पगड़ी धारण किये भ्रमणशील दो बाल ब्रह्मचारियों पर पड़ी पूछताछ में धर्म से अज्ञान पठन-पाठन से विरक्त मंत्रविहीन बाल ब्रह्मचारियों ने बताया कि यह रूप हम लोग भिक्षा मांगने के लिए धारण करते है ! आस्था से खिलवाड़ कर रहे दोनों बाल ब्रह्मचारियों को मनीष तिवारी ने  नसीहत देते हुए अपने गाँव लौट कर किसी विद्यालय में दाखिला ले कर शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात सामाजिक उन्नयन के पथ पर चलते हुए देश - समाज की सेवा करने का शिक्षा रुपी मन्त्र प्रदान किया ! जिसे सुनकर दोनों बाल ब्रह्मचारियों को अपनी गलती का एहसास हुआ ! आज पुलिस डिपार्टमेंट में सभ्य समाज के बीच सलीके से बात रखने वाले होनहार मनीष तिवारी जैसे सिपाही की ज़रुरत है !      

             कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

         kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 94535288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।