*कृषि मंत्री द्वारा 152 किसानों को बीच का मिनट किट प्रदान किया गया*

" कलाम द ग्रेट न्यूज जी पी दुबे " 9721071175

 *कृषि मंत्री द्वारा 152 किसानों को बीच का मिनट किट प्रदान किया गया*

बस्ती, 11 नवम्बर, 23.

  कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री  सूर्य प्रताप शाही ने सर्किट हाउस पहुंच कर गार्ड आफ ऑनर की सलामी ली। उन्होंने उपस्थित किसानों को धनतेरस, दिवाली व अयोध्या दीपोत्सव की हार्दिक बधाई दी और कहा कि किसान को दलहन, तिलहन रवि की फसलों की पैदावार पर भी ध्यान देना चाहिए। जनपद में 12 हजार मिनी किट बीज प्राप्त हुआ है,  यह मिनी किट किसानों में पीओएस मशीन से तेजी से वितरित किया जायेगा।

 उन्होंने कहा कि यदि कहीं पर सर्वर की समस्या आती है तो आधार कार्ड लेते हुए मिनी किट बीज वितरित किया जाये। कृषि मंत्री ने 150 किसानों को विभिन्न प्रकार के मिनी किट वितरित किए।

उन्होंने कहा कि कृषि केंद्र बंजरिया में तकनीक से खेती करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है।  

कृषि मंत्री ने कहा कि हम सभी लोगों के थाली में जो भी भोजन आता है उस सबकी खेती करनी चाहिए। कृषि केन्द्र बंजरिया में मशरूम की खेती करने के लिए क्लस्टर भी बन गया है और उसका प्रोडक्शन भी किया जा रहा है आने वाले समय में मशरूम की खेती साल के  12 महीने की जा सकेगी। मंत्री द्वारा कृषि केंद्र बंजरिया के पाली हाउस का भी निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की हर समस्या का समाधान किया जा रहा है। किसानों की आय दुगुनी हो इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। सरकार द्वारा कृषि यंत्रों पर अनुदान भी दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मिनी किट बीज 4000 किसानों में वितरित किया जाएगा आवश्यकता पड़ने पर और भी वितरित किया जाएगा।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाधिकारी अंद्रा वामसी, मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सीएस, पुलिस अधीक्षक कृष्ण गोपाल चौधरी, उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, उप निदेशक कृषि, कृषि अधिकारी डा.राजमंगल चौधरी, उद्यान अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्रा, जगदीश शुक्ल सहित भारी संख्या में किसान व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image