पीस पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- 2024 में दमदारी से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव।

 "  कलाम द ग्रेट न्यूज  संवाददाता  कृष्णकांत "

 पीस पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- 2024 में दमदारी से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव।

बस्ती जनपद के विधानसभा बस्ती सदर के अंतर्गत नरीयाव गांव में सुधाकर कुमार के नेतृत्व में भगत सिंह यूथ ब्रिगेड पीस पार्टी का कार्यकर्ता प्रतीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 2024 लोकसभा चुनाव के साथ 2027 विधानसभा चुनाव के लिए भी कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का आह्वान किया। मुख्यअतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर मुहम्मद अयूब ने कहा कि पीस पार्टी मिशन के साथ आगे बढ़ रही है। हम किसी से भी गठबंधन करेंगे, तो गुलामी नहीं हिस्सेदारी की बात होगी। बात नहीं बनी तो पूरे प्रदेश में अकेले लोकसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। पार्टी बूथ स्तर पर तैयारी कर रही है, पार्लियामेंट चुनाव तो दमदारी से लड़ेंगे। 2027 विधान सभा चुनाव में पार्टी इस हैसियत में रहेगी, कि पीस पार्टी के बिना किसी भी दल की यूपी में सरकार नहीं बनेगी। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी इंजीनियर इरफान, यासिर निजाम, मसूद चौधरी,
 भीम पाठशाला समिति के संस्थापक अध्यक्ष राम शंकर आजाद, भी पाठशाला समिति के कोषाध्यक्ष मूलचंद आजाद, सुधाकर कुमार, मुकेश कुमार, मोहम्मद कलीम आदि लोग उपस्थित रहें।

           कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

       kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।