" सहाराश्री प्रमुखों सुब्रत रॉय का 75 साल की उम्र में निधन, मुंबई में चल रहा था इलाज "

 " कलाम द ग्रेट न्यूज सम्पादक जय शंकर यादव " 9453288935

" सहाराश्री प्रमुखों सुब्रत रॉय का 75 साल की उम्र में निधन, मुंबई में चल रहा था इलाज "

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार (14 नवंबर) को मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। सुब्रत रॉय का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सहारा ग्रुप की प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर खबर जारी की है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जताया दुःख ।

सुब्रत रॉय के निधन पर समाजवादी पार्टी ने दुख जताया है। सपा ने उनके निधन पर दुख जताते हुए एक्स पर ट्वीट कर लिखा, "सहाराश्री सुब्रत रॉय का निधन, अत्यंत दुःखद । ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोकाकुल परिजनों को ये असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो । भावभीनी श्रद्धांजलि!"

सुब्रत रॉय ने अनगिनत लोगों की सहायता की- अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सुब्रत रॉय के निधन पर दुख जताते हुए एक्स पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "सहारा श्री सुब्रत रॉय जी का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति हैं क्योंकि वो एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदयवाले व्यक्ति भी थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की उनका सहारा बने । "

वहीं, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने भी एक्स पर सुब्रत रॉय के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, "सहाराश्री सुब्रत रॉय के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि!"

सुब्रत रॉय दिवंगत मुलायम सिंह यादव और अमर सिंह के बेहद करीबी थे।

' सुब्रत रॉय सुब्रत रॉय 'सहाराश्री' के नाम से जाने जाते थे, उन्होंने साल 1978 में सहारा इंडिया परिवार की स्थापना की थी। सहारा की स्थापना करने के बाद सुब्रत रॉय ने काफी तेजी से तरक्की की। उनका जन्म 10 जून 1948 को बिहार में हुआ था। वे एक समय में भारत के प्रमुख कारोबारियों में से एक थे। रॉय मीडिया से लेकर रियल स्टेट आदि के कारोबार में शामिल थे।

 मुंबई के  कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा था ।

मशहूर बिजनेसमैन सुब्रत रॉय सहारा का आज मुंबई में निधन हो गया। सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय काफी दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे और उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। कल उनका पार्थिव शरीर लखनऊ के सहारा शहर लाया जायेगा जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी।

सहारा श्री सूरत हो रहा है एक सफल नियम कामयाब व्यक्तियों में से एक थे जो रियल स्टेट से जुड़े सभी कार्यों को सफल पूर्वक किया था।

रियल स्टेट की प्रक्रिया को जन्म देने वाले सहारा श्री सुब्रत राय इस दुनिया में नहीं रहे बल्कि लोगों को यह सीख गए की आत्मनिर्भर और कामयाब होने के लिए हर कदम पर चलना पड़ता है सूरत और नारायण या सिखाया की एक रुपए से जमा करने से आपके घर की परिवार की संपत्ति पैसा कैसे इकट्ठा हो सकता है।

सहारा श्री सुब्रत राय ने कई घरों के चूल्हे को रोजगार देकर जलाया था उनके निधन पर बहुत दुखद एवं श्रद्धांजलि व्यक्त करता हूं।

             कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

          kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

Popular posts
आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव जयंती लखनऊ परिवर्तन चौक पर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई जयंती समारोह में उपस्थित *
Image
*स्वाट/सर्विलांस व थाना असन्द्रा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महिला हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर भतीजे सहित दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद-*
Image
*बाल कथक नृत्यांगना पर्णिका श्रीवास्तव देंगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां*
Image
*विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी की हुई भव्य शुरुआत*
Image
राष्ट्रीय लोक दल के युवा जिला अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के जनपद के प्रथम आगमन पर हुआ जगह-जगह जोरदार स्वागत"
Image