ग्रुप केन्द्र केरिपुबल, बिजनौर लखनऊ में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फार यूनिट के साथ शपथ समारोह का आयोजन किया गया ।

 " सम्पादक जय शंकर यादव " लखनऊ "

कार्यालय पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र के.रि. पु. बल, लखनऊ, (30प्र0)

संख्या. एच. चार. 01/2023-24        दिनांक /10/2023

                                     प्रेस विज्ञप्ति

ग्रुप केन्द्र केरिपुबल, बिजनौर लखनऊ में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फार यूनिट के साथ शपथ समारोह का आयोजन किया गया ।

31 अक्टूबर 2023 सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन, राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फार यूनिटी में मुख्य अतिथि श्री शशि प्रकाश सिंह, उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र केरिपुबल लखनऊ एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण व बहादुर जवानों ने भाग लेकर हम सब एक हैं के वचन का अनुकरणीय उदाहरण पेश किया । श्री सिंह ने इस दौरान अपने सम्बोधन में कहा कि आज के दिन 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के एक छोटे से गाँव नदियाद' में लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म हुआ था। हिंदुस्तान को आजादी मिलने के बाद सरदार पटेल की पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यही कारण है कि सरदार पटेल के जन्म दिवस अर्थात 31 अक्टूबर को प्रत्येक वर्ष पूरे भारत में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में बनाया जाता है ।

2 सरदार पटेल एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे, साथ ही वे भारतीय संस्कृति के प्रबल समर्थक थें । सादा जीवन उच्च विचार, स्वाभिमान, देश के प्रति अनुराग उनके व्यक्तित्व के आधार स्तंभ थें। जब भारत स्वतंत्र हुआ तो देश में 562 छोटी-छोटी रियासतें जिन्हें ब्रिटिश सरकार ने भारत या पाकिस्तान में सम्मिलित होने या स्वतंत्र रहने का विकल्प दिया था। कश्मीर जूनागढ़, निजामाबाद आदि कई रियासतों ने स्वतंत्र रहने का निर्णय किया । सरदार पटेल ने बड़ी सूझ-बूझ और साहस से उनके राजाओं से बातचीत की और उन्हें अपनी शक्ति पर भारत में विलय करने को तैयार कर लिया उनकी यह नीति इतनी सफल रहीं कि जब तक नया संविधान लागू हुआ, सभी रियासतें भारत में विलीन हो चुकी थीं। रियासतों का विलय कराने में एवं भारतीय संघ बनाने में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है।

3 सरदार पटेल भारत माता के उन वीर सपूतों में से एक थे, जिनमें देश सेवा, समाज सेवा की भावना कूट-कूटकर भरी हुई थी। अपने दृढ़ विश्वास, आत्मबल, संकल्प शक्ति, सत्यनिष्ठा, अटल निणर्य शक्ति, साहस एवं कार्य के प्रति लगन के कारण ही वे लौह पुरुष कहलाएं सरदार पटेल आजादी के बाद देश के प्रथम उप प्रधान मंत्री और गृहमंत्री भी थे ।

4 इस लिए आज हम सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन के शुभ अवसर पर अपने को पुनः सक्रिय होकर एकता व अखंडता को बनाये रखने के लिए स्वयं को तन मन से पुनः समर्पित करते हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी के साथ एकमत ध्वनि से एकता की शपथ दिलाकर समारोह के समापन घोषणा की।

                       ....... जय हिन्द........

उप कमान्डेण्ट (प्रशासन) 7 उप कमाण्डेट (प्रशा० ) केन्द्र के०रि०पु० बल, लखनऊ

               कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

           kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।


Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image