*सांसद नें किया विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास*

 " कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी पी दुबे "

97210 711 75

 *सांसद नें किया विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास*

 बस्ती 18 नवंबर 23.

 जिले के सांसद हरीश द्विवेदी ने आज नगर पंचायत नगर बाजार में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास नगर पंचायत कार्यालय फुलवरिया नगर बाजार में  किया |

 उद्घाटन कार्यक्रम के पहले उन्होंने प्राचीन दुर्गा मंदिर पर जाकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया तथा छठ पूजा के अवसर पर पोखरा पर हुई तैयारी का जायजा भी लिया | तत्पश्चात उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा नगर उदय प्रताप नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया |

 नगर पंचायत कार्यालय पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संकल्प बस्ती को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाना है जिसके लिए विभिन्न योजनाओ क्रियान्वयन किया जा रहा हैं |

 नगर पंचायत की अध्यक्ष राणा नीलम सिंह ने कहा कि वह नगर पंचायत नगर बाजार को एक आदर्श नगर पंचायत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी |

 सभा को पूर्व विधायक रवि सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, प्रभारी अशोक सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख राणा दिनेश प्रताप सिंह  ने भी संबोधित किया |

 इस अवसर पर नगर पंचायत नगर बाजार के सभी वार्डों के सभासद, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट चंद्रशेखर शुक्ला, नागेश प्रताप सिंह, नगर पंचायत नगर बाजार के सभी अधिकारी व कर्मचारी गण तथा भारी संख्या में क्षेत्र की सम्मानित जनता मौजूद रही |

         कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

       kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।