*पति-पत्नी के विवाद में पति की गई जान*

" कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी पी दुबे "

97210 711 75

 *पति-पत्नी के विवाद में पति की गई जान*

 बस्ती 24 नवंबर 23.

 रुधौली थाना क्षेत्र के मुड़ाडीह जप्ती गांव में पति-पत्नी के आपसी विवाद में हुये मारपीट में पत्नी का डंडा पति के सर पर लग जाने के कारण पति की मृत्यु हो गई |

 प्राप्त जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच में आए दिन विवाद होता रहता था |

 सूत्रों के अनुसार विवाद के बाद पत्नी बच्चों को मार रही थी | बच्चों को बचाने पहुंचे मृतक राजा राम के सर में पत्नी द्वारा मारा गया डंडा लग गया जिससे उनकी मृत्यु हो गई|

 सूचना पर पहुंची पुलिस ने पत्नी को गिरफ्त में ले लिया और उसे थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है |

 घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने घटना की गहनता से जांच के निर्देश दिए हैं |

 पुलिस ने मृतक राजा राम की बॉडी को पोस्टपार्टम भेजा |

 मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी नें घटनास्थल का निरीक्षण करने के उपरांत कहा कि पुलिस को आज सुबह 10 -11 के बीच में सूचना मिली कि मुड़ा जपती गांव में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है |

 तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची मैं भी घटनास्थल पहुंचकर वहां का निरीक्षण किया और परिजनों तथा आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी लिया | जहां लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि मृतक राजा राम शराब के नशे में था और आपसी विवाद में वह बच्चों को बचाने गया जहां पत्नी का डंडा उसके सर पर लगा और उसकी मृत्यु हो गई| प्रथम दृष्टतया   देखने पर अंदरूनी चोट मालूम पड़ती है बाकी उसके शरीर पर और कहीं चोटों के निशान नजर नहीं आ रहे हैं | लाश पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है तथा मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है |

              कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

          kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।


Popular posts
बस्ती के युवा लेखक सुदर्शन पांडेय 'नमन' को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान, राज्यमंत्री महेश कुमार शुक्ला ने दिया सम्मान पत्र*
Image
*डीएम की सख्ती के बाद जन शिकायतों के निस्तारण में आई तेजी*
Image
आज लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दीदी श्री सुनीता सिंह की पुत्री के वैवाहिक अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी का स्नेह आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
Image
लखीमपुर खीरी निघासन ढखेरवा स्टेट हाइवे पर हजरा फार्म के पास हुआ रात्रि मेभीषण सड़क हादसा।
Image
डीआईजी बस्ती ने की निर्माण कार्यों की समीक्षा, दिए अहम निर्देश*
Image