आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां अंतिम चरण में – राणा नीलम सिंह ।

 "  कलाम द ग्रेट न्यूज जी पी दुबे " 9721071175

 आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां अंतिम चरण में – राणा नीलम सिंह ।

बस्ती 16 नवंबर 23

नगर पंचायत नगर में आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। नगर बाजार सडक पर स्थिति दुर्गा मन्दिर के समीप तालाब की सफाई अंतिम चरण में हैं। साथ ही तालाब के तट को भी साफ सुथरा बनाया जा रहा है।

उक्त जानकारी नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष राणा नीलम सिंह ने एक बयान में दिया है। उन्होंने बताया है कि छठ पर्व पर ब्रती महिलाओं तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पिछले 20 दिनों से उक्त तालाब का सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

तालाब में वर्षों से लगी जलकुंभी निकाली जा चुकी है तथा जेसीबी द्वारा तालाब के चारो तरफ के तट को समतल किया जा रहा है।

 नीलम सिंह  ने बताया कि रात में निर्बाध रूप से विद्युत प्रवाह के लिए जनरेटर लगाकर लाइटों का इंतजाम किया जाएगा। आगंतुकों के लिए गोरखपुर से भजन संध्या की प्रसिद्ध टोली बुलाई गई है। ठंडक को देखते हुए श्रद्धालुओं को अदरक वाली निःशुल्क चाय उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि व्यवस्था के सुदृढ़ संचालन के लिए नगर पंचायत कर्मियों की टीम लगा दी गई है तथा समारोह स्थल पर वह स्वयं मौजूद रहकर निगरानी करेंगी।

           कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

       kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image