" कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी पी दुबे "
97210 711 75
*अंततः नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला चढ़े पुलिस के हत्थे*
बस्ती 27 नवंबर 23.
जिले के बहुत चर्चित मामले में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला को पुलिस ने अंततः गिरफ्तार कर लिया |
पुलिस ने दुष्कर्म व हत्या के प्रयास के आरोपी घनश्याम शुक्ला को आज रोडवेज के पास से गिरफ्तार किया |
सूत्रों के अनुसार आरोपी नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला विदेश भागने की फिराक में था |
पुलिस द्वारा आरोपी के तीन रिश्तेदारों को आरोपी को शरण देने के आरोप में पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है |
अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी नहीं बताया कि आरोपी के ऊपर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जा रहा है |
यहां बताते चलें कि 11 नवंबर की रात में आरोपी घनश्याम शुक्ला द्वारा अपने समकक्ष नायब तहसीलदार के साथ दुष्कर्म के तथा हत्या के प्रयास का आरोप लगा था |
पुलिस द्वारा इस मामले में पीड़िता की तारीख पर 17 नवंबर 23 को सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था | पुलिस की जांच में आरोपी के ऊपर लग रहे आरोपो की पुष्टि हो रही थी | पुलिस द्वारा न्यायालय से आरोपी के ऊपर एनबीडब्लू घोषित करवा लिया गया था तथा पुलिस द्वारा भी आरोपी को पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था |
सूत्रों के अनुसार आरोपी नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला ने न्यायपालिका के ऊपर भरोसा जताते हुए खुद को पाक साफ बताते हुए न्याय की उम्मीद जताई है |
कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।
kalamthegreat9936@gmail.com
Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।