*उगते सूरज को अर्ध्य दे मांगी सुहाग के लम्बे उम्र का आशीर्वाद*

  " कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी पी दुबे " 

97210 711 75

 *उगते सूरज को अर्ध्य दे मांगी सुहाग के लम्बे उम्र का आशीर्वाद*

 बस्ती 20 नवंबर 23.

 छठ पूजा का 3 दिवसीय का व्रत का आज सुबह उगते सूर्य को अर्ध्य देकरसंपन्न हुआ  |

 सुहागन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के साथ परिवार और देश के अमन चैन का आशीर्वाद मांगा |

 कल शाम 4 बजे के बाद से ही नदी, पोखरों और तालाबों पर डूबते हुए सूरज को अर्ध्य देने के बाद आज सुबह 3 बजे के बाद से ही घाटों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया, जो सूरज उदय होने के बाद अर्ध्य दे कर संपन्न हुआ |

 पुरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही | पुलिस कर्मियों के साथ महिला पुलिसकर्मी तथा सादे वर्दी में भी पुलिस बल तैनात रहा |

 अमहट घाट पर जहां सुरक्षा व्यवस्था की कमान अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी तथा क्षेत्राधिकार सदर विनय कुमार चौहान ने संभाला तथा बीच-बीच में जिलाधिकारी अंद्रा वामसी और पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लेते हुए उचित निर्देश दिए गए |

नगर पंचायत नगर बाजार में प्राचीन दुर्गा मंदिर के समीप स्थित पोखरे में छठ पूजा का वृहद आयोजन हुआ| व्यवस्था की कमान  नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह तथा उनके पति समाजसेवी पूर्व ब्लाक प्रमुख राणा दिनेश प्रताप सिंह ने संभाली |

पुरे कार्यक्रम स्थल पर रात लाइट की व्यवस्था हेतु जनरेटर,आए हुए श्रद्धालुओं के लिए चाय की व्यवस्था तथा राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा भजन कार्यक्रम का आयोजन तथा लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई |  कार्यक्रम स्थल दुर्गा मंदिर पर देर रात तक अध्यक्ष नीलम सिंह तथा उनके पति दिनेश प्रताप सिंह द्वारा आयोजन स्थल पर खुद मौजूद रहकर व्यवस्था देखा गया |

पुनः सुबह 3 बजे से ही राणा दिनेश प्रताप सिंह अपनी सहयोगियों के साथ पूजन स्थल पर पहुंच कर व्यवस्था को संभाल लिया गया | इस दौरान राना दिनेश प्रताप सिंह द्वारा पूरे कार्यक्रम में भ्रमण कर प्रत्येक व्यक्ति से मिलते हुए बातचीत कर सबसे हाल-चाल लेते देखे गए |

पुरे कार्यक्रम दौरान उनके साथ नगर पंचायत नगर बाजार के सभासद राजेश पांडे, संजय सोनकर के साथ सभी कार्यकर्ता तन मन से जुटे रहे |

 पूरे कार्यक्रम के दौरान वर्ति महिलाओं के साथ -साथ श्रद्धालु महिलाओं, पुरुषों, बालक -बालिकाओं तथा समाजसेवियों के  के साथ पूरा कार्यक्रम स्थल पूरी तरह पूजन संपन्न होने तक भरा रहा |

 इस दौरान थानाध्यक्ष नगर संतोष कुमार, क्षेत्राधिकार कलवारी आलोक प्रसाद सहित  सुरक्षा हेतु भारी पुलिस बल की व्यवस्था रही| 

 नगर, कलवारी प्राचीन पोखरे पर तथा  सरयू नदी के टांडा घाट पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा, छठ पूजा के दौरान सुबह उगते सूरज को अर्ध्य अपना पूजन संपन्न किया |

 यहां की सुरक्षा कमान क्षेत्राधिकार कलवारी आलोक प्रसाद की निर्देशन में   नगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार कलवारी थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में चाक चौबंद रही |

             कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

         kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
*बलिया ब्रेकिंग न्यूज़ स्कूली छात्र सवार पिकअप ने ट्रक में मारी टक्कर*
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image