*मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मृत्यु*

   " कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ  जी पी दुबे "97210 711 75

 *मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मृत्यु*

 बस्ती 14 नवंबर 23.

 नगर थाना क्षेत्र के अगई भगाड़ गांव में कल 13 नवंबर को हुये मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हो गई |

 पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में राजू राजभर पुत्र रामविलास राजभर निवासी ग्राम अगई भगाड़ थाना नगर बस्ती ने कहा है कि 13 नवंबर 23 को शाम लगभग 7:00 बजे विजयपाल सिंह पुत्र महावीर सिंह निवासी अगई भगाड़ थाना नगर बस्ती शराब के नशे में उसके के दरवाजे पर आ कर गाली दे रहे थे, मेरा भतीजा रवि राजभर पुत्र मनोज राजभर द्वारा मना किया गया जिससे कुछ वाद विवाद हुआ और विजयपाल सिंह चले गए |

 कुछ समय बाद  विजयपाल सिंह और रामप्रताप सिंह, मारकंडेय सिंह पुत्रगण महावीर सिंह, सोनम सिंह पुत्र मारकंडेय सिंह, तथा तुषार सिंह उर्फ़ मंकू सिंह पुत्र रामप्रताप सिंह सभी निवासी ग्राम अगई भगाड़ थाना नगर बस्ती, लाठी डंडा से लैस होकर है और रवि राजभर को मारने पीटने लगे बंकू सिंह द्वारा लोहे के पाइप से रवी राजभर के सर पर मारा गया जिससे वह अचेत होकर गिर गया | प्रार्थी द्वारा बीच बचाव करने पर प्रार्थी के लड़के गुलशन व पुत्री रागिनी को भी मारा पीटा तथा जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए |

 परिजनों द्वारा घायल रवि को जिला अस्पताल बस्ती ल्यूरो जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको गोरखपुर रेफर कर दिया गया और गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रवि राजभर की मृत्यु हो गई |

 घटना के बारे में अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि घटना के संदर्भ में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है | पुलिस द्वारा दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है तथा अन्य अभियुक्तों की खोज की जा रही है |

 मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है तथा थानाध्यक्ष नगर संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद हैं  |

                                     कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले

                                 kalamthegreat9936@gmail.com

       Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
*बलिया ब्रेकिंग न्यूज़ स्कूली छात्र सवार पिकअप ने ट्रक में मारी टक्कर*
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image