*साइबर सेल द्वारा ऑनलाइन ठगी की शिकार व्यक्ति का पूरा पैसा वापस कराया गया*

  " कलाम द ग्रेट न्यूज  " ब्यूरो चीफ जी पी दुबे "

97210 711 75

*साइबर सेल द्वारा ऑनलाइन ठगी की शिकार व्यक्ति का पूरा पैसा वापस कराया गया*

 बस्ती 1 नवंबर 23.

  पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के निर्देशन में ऑनलाइन ठगी के शिकार प्रवीण पांडे पुत्र वीरेंद्र पांडे निवासी गौरा उपाध्याय जनपद बस्ती का साइबर सेल द्वारा 35 हजार रुपया उनके खाते में वापस करवाया |

प्रवीण पाण्डेय द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में कहा गया था कि उनके खाते से किसी ने धोखाधड़ी कर 35 हजार रुपए ऑनलाइन निकाल लिया है  |

 पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुभाष चंद्र सिंह को इस पर तत्काल कार्यवाही करने को कहा | साइबर सेल प्रभारी सुभाष चंद्र द्वारा अपनी टीम कांस्टेबल अभिषेक कुमार त्रिपाठी, घनश्याम यादव, संदीप कुमार, गौरव यादव,रूपेश यादव के साथ मिलकर अथक प्रयास से पीड़ित का पूरा रुपया 35 हजार वापस करवाया |

 रुपया वापस पाने के बाद पीड़ित द्वारा प्रफुल्लित मन से बहुत धन्यवाद दिया गया|

             कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

        kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।