*डी यम अंद्रा वामसी के निर्देश के बाद भी जमीनी विवाद नहीं हो रहे हैं कम*

  " कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी पी दुबे "

9721071175

*डी यम अंद्रा वामसी के निर्देश के बाद भी जमीनी विवाद नहीं हो रहे हैं कम*

 बस्ती 18 नवंबर 23.

ह्ररैया तहसील के परशुरामपुर थाना क्षेत्र वेदीपुर ग्राम में 17 नवंबर को शाम लगभग 6 बजे मुन्नालाल जब  खेत से घर जा रहे थे, उसे समय गांव के पूरब एक बाग में किसी नें उनके ऊपर गोली चला दी जिससे कुछ छर्रे उनके बैक साइड में तथा हिप पर लगे |

 सूचना पर तुरंत क्षेत्राधिकारी ह्ररैया तथा थानाध्यक्ष परशुरामपुर पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंच गए तथा घायल को एंबुलेंस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परशुराम  पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बस्ती भेज दिया गया |

 उपरोक्त जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकार ह्ररैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि  मेरे द्वारा तथा थानाध्यक्ष और पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया कैंप कर जानकारी एकत्रित की गई, उसके बाद जो जानकारी मिली उसके अनुसार मुन्नालाल का पहले से जमीनी विवाद चल रहा था और यह घटना उसी संदर्भ में घटित होती जान पड़ रही है |

 क्षेत्राधिकार ने बताया कि राकेश शर्मा के प्रार्थना पत्र के आधार पर  चार नामजद तथा एक अज्ञात के ऊपर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत मामले की छानबीन की जा रही है |

 गांव में मौके पर पुलिस बल तैनात है |

          कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

      kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।