*समाधान दिवस से मायूस होकर लौट रहे फरियादी*

 " कलाम द ग्रेट न्यूज " ब्यूरो चीफ  जी पी दुबे "   97210 71175

*समाधान दिवस से मायूस होकर लौट रहे फरियादी*

👉🏽 समाधान दिवस  बस्ती सदर तहसील में रोते बिलखता पहुंचा बुजुर्ग..

👉🏽 बुजुर्ग ने लेखपाल पर ₹8000 मांगने का लगाया आरोप...

👉🏽 सदर एसडीएम गुलाब चंद्र ने पीड़ित को दिया न्याय का भरोसा...

👉🏽 तहसील का चक्कर काट कर परेशान महिला ने खुद को केरोसिन छिड़क कर जलाने की, की कोशिश...

👉🏽 समाधान दिवस समाप्त होते ही मामले को डाल दिया जाता है ठंडे बस्ते में.....

👉🏽 नगर क्षेत्र के एक फरियादी ने बताया की दिसंबर 2022 से तीन थाना दिवस तथा एक तहसील दिवस में डाल चुके हैं प्रार्थना पत्र लेकिन अभी तक नहीं हुई उनके चक की पैमाइश....

 बस्ती 4 नवम्बर 23.

 जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील हर्रैया में सम्पन्न हुआ, जिसमें जिलाधिकारी अंद्रा वामसी तथा पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने लोगों की समस्याओं को सुना तथा समय से निस्तारित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 159 मामलें प्राप्त हुए, जिसमें से 17 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व विभाग के 63, पुलिस के 30, विकास के 37, विद्युत के 12, शिक्षा के 6 तथा अन्य के 11 मामलें आये।

👉🏽जिलाधिकारी ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में मतदाता सूची में पंजीकरण कराने हेतु बीएलओ द्वारा किये जा रहे कार्यो का पारदर्शी व शुद्धीकरण जॉचने हेतु अधिकारियों की टीम गठित करके अलग-अलग बूथों पर भेंजा है और कहा कि टीम द्वारा यह निरीक्षण कर लिया जाय कि बीएलओ संबंधित बूथों पर उपस्थित हो और मतदाता फार्म 6, 7 व 8 ठीक प्रकार से भरा जा रहा हो और भरे गये फार्म को बीएलओ द्वारा समयान्तर्गत सेंण्टर पर जमा किया जाये, जिससे मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकरण/शुद्धीकरण का कार्य तेजी से हो सकें।  

         सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीएमओ डा. रमाशंकर दुबे, उप जिलाधिकारी विनोद पाण्डये, पीडी राजेश झा, जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश शुक्ल, बीएसए अनूप कुमार, डीएसओ सत्यवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस शेषमणि उपाध्याय, आलोक प्रसाद तथा विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

इसके पूर्व जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने पराली प्रबन्धन जागरूकता प्रचार वाहन को तहसील हर्रैया से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन लोेगों को पराली,पुआल खेतों में ना जलाने हेतु प्रेरित करेंगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, प्रभारी कृषि,भूमि संरक्षण अधिकारी डा. राजमंगल चौधरी उपस्थित रहें।

                                       कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

                                   kalamthegreat9936@gmail.com

                          Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image