*दीपावली में उज्जवला गैस कनेक्शन धारी को निशुल्क रिफिल रसोई गैस सिलेंडर वितरण का हुआ शुभारंभ*

   "  कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी पी दुबे "

 97210 711 75

*दीपावली में उज्जवला गैस कनेक्शन धारी को निशुल्क रिफिल रसोई गैस सिलेंडर वितरण का हुआ शुभारंभ*

👉🏽 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में उज्जवला  गैस कनेक्शन धारकों को दीपावली में निशुल्क रिफिल रसोई गैस सिलेंडर का वितरण का शुभारम्भ किया गया...

👉🏽 बस्ती  कलेक्ट्रेट में  जिलाधिकारी अंद्रा वामसी द्वारा महिलाओं को निशुल्क रिफिल रसोई गैस का वितरण किया गया...

बस्ती 10 नवम्बर 23.

 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में  2312 करोड़ के व्ययभार से प्रदेश में 1.75 करोड़ पात्र परिवारों को निःशुल्क रसोई गैस सिलेण्डर रिफिल वितरण का शुभारम्भ प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में किया।

 मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि धनतेरस एवं दीपावली पर्व पर लोक कल्याण में निःशुल्क गैस सिलेण्डर सभी पात्र लाभार्थियों में वितरित किया जा रहा है।

उन्होने बताया कि उज्ज्वला योजना से गम्भीर बीमारी से बचाने का कार्य भी किया जा रहा है क्योकि पहले के समय में लकड़ी के धुॅए से फेफडों को बहुत नुकसान पहॅुचता था। 

  मुख्यमंत्री ने कहा कि 1.75 करोड़ पात्र परिवारों में से अभी तक लगभग 54 लाख लोगों ने अपने बैंक खाते को आधार से लिंक किया है। उन्होने सभी गैस सिलेण्डर प्राप्त करने वाले पात्र परिवारों से अपील किया है कि छूटे हुए पात्र परिवार तत्काल अपने बैंक खातों को आधार से लिंक करा ले, जिससे सब्सिडी उनके खाते में भेजी जा सकें।  

  बस्ती में कलेक्ट्रेट सभागार में निःशुल्क रसोई गैस सिलेण्डर रिफिल वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया।

 इस अवसर पर जिलाधिकारी अंद्रा वामसी, मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सीएस, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्रा ने संयुक्त रूप से लाभार्थी अनीता देवी, आरती देवी, संगीता देवी, रीमा देवी, नगिना देवी, आबिदा खातून, हसीबुन निशा, माया देवी, सुखराजी, मिथिला देवी को निःशुल्क रसोई गैस सिलेण्डर का  वितरण किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कमलेश चन्द्र, जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह, एलडीएम आर.एन. मौर्य सहित लाभार्थीगण उपस्थित रहें।

                   कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

                kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

Popular posts
*सांसद खेल महाकुंभ तीन का ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का झिनकू लाल त्रिवेदी राम चौधरी इंटर कॉलेज कलवारी में हुआ अब उद्घाटन*
Image
*नगर पंचायत नगर बाजार में नगर महोत्सव एवं शहीद मेले का आयोजन 18,19 व 20 दिसंबर को होगा- राणा दिनेश प्रताप सिंह*
Image
*पुलिस अधीक्षक नें ग्राम प्रहरियों को शीतकालीन वस्त्र प्रदान किये*
Image
*क्षेत्राधिकार कलवारी ने किया नगर थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण दिए निर्देश*
Image
*सभी तहसीलदार एक वर्ष से अधिक के लंबित मुकदमों का तत्काल नियमानुसार निस्तारण करें - जिलाधिकारी*
Image