*नायब तहसीलदार मामले में आरोपी द्वारा जांच को भ्रमित करने की कोशिश की गयी*

 " कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी पी दुबे "

97210 711 75

*नायब तहसीलदार मामले में आरोपी द्वारा जांच को भ्रमित करने  की कोशिश की गयी*

 बस्ती 26 नवंबर 23.

 नायब तहसीलदार के मामले में  आरोपी नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला द्वारा जांच को प्रभावित करने के लिए तीसरे व्यक्ति  के मौजूद होने की मनगढ़ंत बात कही गई थी |

 घनश्याम शुक्ला द्वारा जांच कमेटी के सामने जांच के मामले  को उलझाने  के लिए तीसरे व्यक्ति के मौजूद होने के मनगढ़ंत कहानी गढ़ी गई थी |

 परंतु पुलिस द्वारा अब तक की अपने विवेचना में घनश्याम शुक्ला के गढ़ी कहानी में तीसरे व्यक्ति की बात को पूरी तरह निराधार पाया गया है |

 अब तक हुई पुलिस की जांच में पीड़िता और आरोपी के अलावा किसी तीसरे व्यक्ति की मौजूदगी का कोई प्रमाण नहीं मिला |

 पुलिस द्वारा भौतिक तथा इलेक्ट्रॉनिक वर्जन के जाँच द्वारा घनश्याम शुक्ला के बयान को झूठा पाया गया |

 वहीं पुलिस की जांच में दुष्कर्म के प्रयास तथा हत्या के प्रयास के पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने की बात कही गयी है |

  पुलिस अब शासन द्वारा नामित जांच अधिकारी के आने के पहले ही आरोपीय घनश्याम शुक्ला को गिरफ्तार कर लेना चाह रही है |

 इसी क्रम में आरोपी को पनाह देने वाले उसके ससुराल पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर आरोपी के बारे में पूछताछ कर रही है |

           कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

       kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें ‌।

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
*बलिया ब्रेकिंग न्यूज़ स्कूली छात्र सवार पिकअप ने ट्रक में मारी टक्कर*
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image