*पीड़ित महिला नायब तहसीलदार ने सीएम योगी से लगाई न्याय की पुकार*

  " कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी पी दुबे "

97210 711 75

*पीड़ित महिला नायब तहसीलदार ने सीएम योगी से लगाई न्याय की पुकार*

👉🏽 पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए आगे आए एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह...

बस्ती 20 नवंबर 23.

 पीड़ित महिला तहसीलदार ने मुख्यमंत्री योगी से न्याय की 

गुहार लगाई है |

 पीड़ित महिला तहसीलदार ने बयान जारी कर कहा कि आरोपी नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है,

और पुलिस जानबूझकर इस मामले में हिलाहवाली कर रही है |

पीड़ित महिला ने कहा कि जब उसका एक मेडिकल रिपोर्ट और  न्यायालय में  बयान 164 हो चुका है तो अभी तक पुलिस आरोपी को क्यों नहीं गिरफ्तार की|

 इस मामले में पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह भी आगे आ गए हैं |

 एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि महिला नायब तहसीलदार के साथ उसके समकक्ष द्वारा दुष्कर्म का प्रयास और जान से मारने की कोशिश करना कानूनी दृष्टिकोण से काफी संगीन अपराध है, इस मामले में आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की जानी चाहिए |

 उन्होंने कहा कि आरोपी को ना गिरफ्तार किए जाने से अन्य महिला कर्मचारियों में भय का माहौल व्याप्त है तथा वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं  |

 उन्होंने कहा कि अधिकारी आरोपी का बचाव कर रहे हैं तथा जिलाधिकारी की भूमिका और सत्य निष्ठा दोनों संदिग्ध लग रही है |

 उन्होंने कहा कि यदि पीड़िता जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक की बहन,बेटी होती तो क्या वह  इसी तरह से सिथिलता का व्यवहार करते |

 उन्होंने कहा कि जहां सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम बनाकर महिलाओं का सम्मान कर रही है, महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है वही जनपद के दोनों आला अधिकारी सरकार की नीतियों की धज्जियां उड़ा रहे हैं |

             कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

         kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।


Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image