*गायन के क्षेत्र में लखनऊ में सम्मानित हुई बस्ती की बेटी राशि*

 " कलाम द ग्रेट न्यूज " ब्यूरो चीफ जी पी दुबे "

*गायन के क्षेत्र  में लखनऊ में सम्मानित हुई बस्ती की बेटी राशि*

बस्ती 1 नवंबर 23.

बेलवाड़ाडी मोहल्ले के रहने वाले राजेश कुमार श्रीवास्तव की बेटी राशि श्रीवास्तव को लखनऊ के गोमती नगर स्थित सभगार में आयोजित समारोह में पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ,इलाहाबाद उच्च न्यायालय पूर्व न्याय मूर्ति जस्टिस राघवेन्द्र कुमार और बीबीडी तथा उ.प्र.ओलंपिक एसोसियेसन के अध्यक्ष विराज सागर दास और कार्यक्रम  के आयोजक पद्म ग्रुप के अध्यक्ष ,उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता के सरन के हाथों सम्मानित किया गया |

यह सम्मान राशि को गायन के क्षेत्र में मिला | राशि ने बस्ती महोत्सव ,मनवर महोत्सव जैसे अनेक आयोजनों में अपनी प्रस्तुतियां दी हैं |

 पद्म डॉ योगेश प्रवीन की जयंती समारोह में लखनऊ दूरदर्शन की समाचार वाचिका निर्मला कुमारी सहित सभी ने राशि की प्रस्तुति को सराहा और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की | राशि को पद्म डॉ योगेश प्रवीन सम्मान से सम्मानित किया गया |

 राशि के परिजन और बड़े पापा पवन श्रीवास्तव बताते है की वह बचपन से ही अनेक गायन के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती है | अब उसे अनेक पुरस्कार व सम्मान मिल चुके हैं | राशि अब बस्ती से बाहर निकलकर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शनों से बस्ती का नाम रोशन कर रही है |

             कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

         kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।