*मिशन शक्ति अभियान-IV चरण के तहत महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ति दीदी” कार्यक्रम के माध्यम से जनपद में विभिन्न स्थानों पर शक्ति दीदी/महिला बीट अधिकारियों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक।*

 " कलाम द ग्रेट न्यूज़ क्राइम ब्यूरो विनोद सोनकर " 9721745449

*जनपद बस्ती*  दिनांक 10.11.2023*

*मिशन शक्ति अभियान-IV चरण के तहत महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ति दीदी” कार्यक्रम के माध्यम से जनपद में विभिन्न स्थानों पर शक्ति दीदी/महिला बीट अधिकारियों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक।*

पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश के क्रम में जनपद के समस्त थानों की “शक्ति दीदी” द्वारा नारी सुरक्षा व सम्मान हेतु चलाये जा रहे शक्ति दीदी अभियान के अन्तर्गत बालिकाओं/ महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी निम्न बिंदुओं पर सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में, नशामुक्ति हेतु जागरूकता, साइबर अपराधों पर जागरूकता, घरेलू हिंसा के बारे में जागरूकता, शासन की जन कल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा उपस्थित महिलाओं / बालिकाओं को शासन / यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे वुमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने-अपने सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया। इसी क्रम में थाना गौर, महिला थाना, थाना नगर, थाना कोतवाली द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में चौपाल व गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं को उनके हक, अधिकार, स्वावलंबन व अपराध के प्रति जागरूकता व बचाव सम्बन्धी जानकारी दी गयी। तथा उनका आत्मविश्वास बढ़ाये जाने हेतु उनसे सभी प्रकार के विषयों पर खुल के बात करने व उनके सवालों के जवाब दिये गये। शक्ति दीदी कार्यक्रम के अंतर्गत महिला पुलिस टीम के द्वारा बालिकाओं को बताया गया कि कभी भी आवश्यकता पड़ने पर सम्बन्धित थाना/शक्ति दीदी स्क्वाड व उ0प्र0 पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं/बालिकाओं हेतु चलाये जा रहे नम्बरों पर बेझिझक कॉल करना चाहिए। महिलाओ एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाया गया एवं महिला अधिकारों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया साथ ही सभी बालिकाओं/ महिलाओं को बताया गया कि सभी थानो में महिलाओ की सुरक्षा/ सहायता हेतु महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जहां पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण कराया जायेगा । हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने के लिये प्रेरित किया गया।

                कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

              kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935, कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image