सकेरे रास्ते के पास एक खाली प्लॉट की दीवार गिरने से 17 लोग गंभीर रूप से घायल और एक बच्चे की मौत.....

" कलाम द ग्रेट न्यूज क्राइम ब्यूरो विनोद सोनकर "

 मऊ* सकेरे रास्ते के पास एक खाली प्लॉट की दीवार गिरने से 17 लोग गंभीर रूप से घायल और एक बच्चे की मौत.....

मऊ। उप्र मऊ स्थित घोसी कोतवाली क्षेत्र के मदापुर समसपुर स्थित सकेरे रास्ते के पास एक खाली प्लॉट की दीवार शुक्रवार की दोपहर तीन बजे अचानक ढह गई। घटना के समय दीवार के पास ही महिलाओं द्वारा एक परिवार के घर में बरात जाने से एक दिन पहले हल्दी की रस्म अदा करने जा रही थीं। जहां यह दीवार गिरने से वह उसकी जद में आ गईं। घटना में 23 लोग लोग दब गए, राहत कार्य के बाद एक बच्चा और चार महिलाओं की हादसे में मौत हो गई। जबकि 17 गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद इन घायलों को जिला अस्पताल के अलावा जिला मुख्यालय के दो निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के मदापुर समसपुर स्थित असकरी मेमोरियल स्कूल के पीछे सकेरे रास्ते के पूर्वी छोर पर तसौवर खान और ग्यासुदीन आदि का खाली प्लॉट है। जहां एक दीवार बनी थी, यह दीवार करीब 10 फीट ऊंची, 15 फीट लंबी थी। दीवार से सटे ही दक्षिण-पूरब पर एक पोखरी है। जहां हिंदू रीति रिवाज संबंधी वैवाहिक कार्यक्रम किए जाते हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को घोसी कोतवाली के स्टेशन रोड निवासी बृजेश गुप्ता के बेटे बालेंदु की शादी नौ दिसंबर को है। जहां बरात जाने से एक दिन पहले हल।

    कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।


Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image