*जिले में 25 दिसंबर से 26 जनवरी 24 तक संस्कृति उत्सव मनाया जायेगा -जिलाधिकारी*

" कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी पी दुबे "

97210 71175

*जिले में 25 दिसंबर से 26 जनवरी 24 तक संस्कृति उत्सव मनाया जायेगा -जिलाधिकारी*

बस्ती 24 दिसम्बर 23.

25 दिसंबर से 26 जनवरी तक संस्कृति उत्सव 2023 मनाया जाएगा। उक्त जानकारी जिलाधिकारी अन्द्रा वामसी ने दी है। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत स्थानीय शास्त्रीय, उप शास्त्रीय, लोक संगीत के गायन, वादन एवं नृत्य, एकल व समूह में प्रस्तुतीकरण करने वाले कलाकारों का संस्कृति विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण, उनके मध्य प्रतियोगिता तहसील, जिला एवं मंडल स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर तक गांव, पंचायत, ब्लॉक एवं तहसील स्तर के कलाकारों की प्रतियोगिता तहसील मुख्यालय पर संपन्न होगी। इसके लिए संबंधित तहसीलदार को प्रभारी बनाया गया है, जिसे ग्राम प्रधान, लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहयोग करेंगे।

 उन्होंने बताया कि 1 से 5 जनवरी तक तहसील स्तर के चयनित कलाकारों की प्रतियोगिता जनपद मुख्यालय पर संपन्न होगी। 10 से 15 जनवरी के बीच जनपद स्तर के चयनित कलाकारों की प्रतियोगिता मंडल मुख्यालय पर आयोजित होगी। 20 से 21 जनवरी के बीच मंडल स्तर पर चयनित कलाकारों की प्रतियोगिता प्रदेश की राजधानी लखनऊ मुख्यालय पर होगी। 23 जनवरी को लखनऊ में संपन्न प्रतियोगिता के विजई प्रतिभागियों का उत्तर प्रदेश पर्व में प्रतिभाग हेतु पूर्वाभ्यास कराया जाएगा तथा 24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश पर्व के अवसर पर अंतिम रूप से चयनित सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुतियां, सम्मान एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

     कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

  kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image