*पुलिस अधीक्षक नें ग्राम प्रहरियों को शीतकालीन वस्त्र प्रदान किये*

" कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी पी दुबे " 

97210 711 75

 *पुलिस अधीक्षक नें ग्राम प्रहरियों को शीतकालीन वस्त्र प्रदान किये*

बस्ती 3 दिसंबर 23.

 पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने आज पुलिस लाइन में आयोजित सादे कार्यक्रम में आगामी ठंड के मौसम को देखते हुए गांव वह पुलिस के बीच सेतु का काम करने वाले ग्राम प्रहरियों को  वूलेन स्वेटर, जैकेट, साफा तथा 1-1 जोड़ी जूता प्रदान किया |

 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने आए हुए समस्त ग्राम प्रहरियों से कहा कि वह अपने-अपने गांव क्षेत्र की सूचना को अपने संबंधित थानों को समय से प्रेषित करें |

 पुलिस अधीक्षक नें समस्त ग्राम प्रहरियों को उनकी ड्यूटी व विभाग के प्रति जिम्मेदारी का भी एहसास दिलाया |

 इस अवसर पर पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक सहित  अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे |

            कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

         kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।