*शर्मनाक- कलयुगी पिता ने अपनी बेटी से किया दुष्कर्म*

" कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी पी दुबे "

97210 711 75

*शर्मनाक- कलयुगी पिता ने अपनी बेटी से किया दुष्कर्म*

 बस्ती 5 दिसंबर 23.

 छावनी थाना क्षेत्र के परेरवा ग्राम में पिता द्वारा ही पिछले दो सालों से अपनी सगी बेटी के साथ दुष्कर्म करनें का मामला प्रकाश में आया है |

 सूचना के अनुसार शिवकुमार पुत्र सुकरू निवासी परेरवा,थाना छावनी बस्ती अपनी 19 वर्षीय सगी बेटी के साथ ही पिछले दो सालों से जबरन दुष्कर्म करता आ रहा है |

 पत्नी की तहरीर पर छावनी थानाध्यक्ष सुभाष मौर्य और पुलिस टीम ने अभियुक्त शिवकुमार को राम जानकी तिराहा से गिरफ्तार कर जेल भेजा |

 घटना के बारे में जानकारी देते हुए हरैया क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि अभियुक्त द्वारा अपनी सगी 19 वर्षीय बेटी के साथ पिछले दो सालों से डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया जा रहा था | उसकी बेटी नें परेशान होकर सारी बात अपनी मां से बताई | पीड़िता की मां और आरोपी की पत्नी ने पुलिस को अपने पति शिवकुमार द्वारा बेटी के साथ दुष्कर्म करने का तहरीर दिया |  तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए मामले की विवेचना शुरू करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 क्षेत्राधिकार ने बताया कि उन्होंने तथा थानाध्यक्ष छावनी द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया |

 उन्होंने कहा कि अभियुक्त के ऊपर विधिक कार्यवाही करते हुए अग्रिम कार्यवाही हेतु  न्यायालय भेजा गया  तथा पीड़िता का उपयुक्त चिकित्सीय परीक्षण करवाया जायेगा |

          कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले

     kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।


Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image