*राम मंदिर के गर्भगृह में सोने के वस्त्र धारण करेंगे प्रभु श्रीराम*

 *विशेष खबर अयोध्या * क्राइम ब्यूरो विनोद सोनकर "

*राम मंदिर के गर्भगृह में सोने के वस्त्र धारण करेंगे प्रभु श्रीराम*

*22 जनवरी 2024 को अयोध्या राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल*

 *इस कार्यक्रम के लिए जोर-शोर से जारी है तैयारियां*

*रुचि कुमार  /  सुभाष कुमार* 

अयोध्या नगरी में श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य अब जल्द ही पूर्ण होने वाला है। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम की तैयारियों के अपडेट लगातार सामने आ रहे हैं। बता दें कि 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। खबर आई है कि जब भगवान राम गर्भगृह पर बने मंदिर में विराजमान होंगे तो वह सोने के वस्त्र धारण करेंगे। आइए जानते हैं कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए क्या-क्या तैयारियां हो रखीं हैं। 

*सोने का मुकुट पहनेंगे प्रभु श्रीराम*

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने बताया कि भगवान राम के लिए सोने के वस्त्र तैयार किये जा रहे हैं। अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को जब भगवान राम गर्भगृह पर बने मंदिर में विराजमान होंगे तो वह सोने के वस्त्र धारण करेंगे।  भगवान राम के लिए सोने का मुकुट होगा और उनके आभूषण भी सोने के होंगे।

*पीएम मोदी समेत ये होंगे मुख्य अतिथि*

22 जनवरी 2024 को अयोध्या राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के अलाावा किसी भी क्षेत्र में देश का सम्मान बढ़ाने वाले सभी प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही करीब चार हजार सन्तों को आमंत्रण भेजा गया है। सभी शंकराचार्य महामण्डलेश्वर सिख और बौद्ध पंथ के शीर्ष सन्तों को बुलावा भेजा गया है। स्वामी नारायण, आर्ट ऑफ लिविंग, गायत्री परिवार, किसान, कला जगत के प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया गया है। 1992 से 1984 के बीच सक्रिय पत्रकारों को भी बुलावा भेजा गया है। कारसेवकों के परिजनों को भी निमंत्रण भेजा गया है।

*भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था*

नवस्थापित तीर्थक्षेत्रपुरम ( बाग बिजैसी ) में टिन का नगर बसाया गया है जिसमे 6 नलकूप, 6 रसोई घर और 10 बिस्तरों वाला एक अस्पताल स्थापित किया जा रहा है। देशभर के लगभग डेढ़ सौ चिकित्सकों ने इसमें क्रमिक सेवा के लिए अपनी स्वीकृति दी है। इसके साथ नगर के हर कोने में लंगर, भोजनालय, भण्डारा, अन्नक्षेत्र चलेंगे। इंडिया टीवी।

 कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image