*अंबेडकर की जीवनी हमें विषम परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है -मंडलायुक्त*

" कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी पी दुबे "

97210 711 75

 *अंबेडकर की जीवनी हमें विषम परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है -मंडलायुक्त*

बस्ती 6 दिसम्बर 2023.

 मंडलाायुक्त अखिलेश सिंह ने कहा है कि भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आंबेडकर ने विषम परिस्थितियों से निकलकर सकारात्मक सोच के साथ अपने जीवन का निर्माण किया |

 डॉक्टर अंबेडकर ने देश को लिखित एवं विस्तृत संविधान दिया, जिसके आधार पर हम स्वस्थ समाज एवं मजबूत देश की स्थापना कर सकते हैं। आयुक्त सभागार में मंडला आयुक्त अखिलेश सिंह ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया।

उन्होंने कहा कि जाति, वर्ग, भेद की समस्या प्रायः अन्य देशों में भी रही है परंतु भारत में समय-समय पर महापुरुषों ने समाज को सही राह दिखाकर इसे समाप्त करने का प्रयास किया है। 

  उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि हमें विषम परिस्थितियों से घबराना नहीं चाहिए, उसका सामना करते हुए परिस्थितियों को अनुकूल बनाने का प्रयास करना चाहिए ताकि हम एक स्वस्थ समाज की स्थापना कर सकें।

 गोष्टी को जेडीसी पीके शुक्ला, उपनिदेशक पंचायती राज समरजीत यादव, न्याय सहायक रमेश चंद्र ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र श्रीवास्तव ने किया।

 इस अवसर पर सहायक आयुक्त औषधि केजी गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार पांडे, ओएसडी मनोज श्रीवास्तव, शमीम अहमद, अनुपम चौधरी, संदीप यादव, शैलेश श्रीवास्तव, सौरभ कुमार, सोहेल अहमद, अमित उपाध्याय, संजय कुमार, आफताब अहमद, राजेश आदि उपस्थित रहे।

  कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले

Kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935, कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image