*वैदिक मंत्रोचार के बीच मुंडेरवा गन्ना मिल का पेराई सत्र हुआ शुरू*

" कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी पी दुबे "

97210 711 75

*वैदिक मंत्रोचार के बीच मुंडेरवा गन्ना मिल का पेराई सत्र हुआ शुरू*

बस्ती 6 दिसम्बर 2023.

 वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन व हवन के साथ खलीलाबाद के विधायक अंकुर राज तिवारी, जिलाधिकारी अंद्रा वामसी एवं पूर्व बस्ती सदर विधायक दयाराम चौधरी ने डोंगा में गन्ना डालकर चीनी मिल मुंडेरवा के पेराई सत्र का शुभारंभ किया।

जिलाधिकारी ने चीनी मिल के पेराई सत्र कुशलतापूर्वक संपन्न होने की शुभकामना देते हुए कहा कि मिल में गन्ना लेकर आये किसानों का हरसंभव सहयोग देना सुनिश्चित करें, जिससे की सुगमतापूर्वक गन्ने की ढुलाई से लेकर पेराई तक का कार्य संपन्न हो सके। साथ ही नगर पंचायत के अधिकारियों को साफ-सफाई एवं थानाध्यक्ष मुंडेरवा को भी कृषकों को गन्ने की आपूर्ति मे सहयोग हेतु मिल प्रबंधन से समन्वय स्थापित कर कार्य करने हेतु निर्देशित किया है।

  मिल के प्रधान प्रबंधक अभिषेक पाठक ने कहा कि किसानों के प्रयास से गन्ना के उत्पादन में लगातार वृद्धि हुयी है। पिछले तीन वर्षों  सत्र 2020-21 मे 34.66 लाख चीनी परता-8.60, 2021-22 मे 37.63 लाख, चीनी परता-9.52 तथा 2022-23 में 46.69 लाख चीनी परता-9.81 था, जो गन्ने के उत्पादन के साथ-साथ चीनी परता में भी उत्तरोत्तर प्रगति किया है. 

  गन्ना सलाहाकार यस. मिश्र ने बताया कि इस बार 55 लाख गन्ना पेराई के साथ-साथ 10.50 प्रतिशत चीनी उत्पादन का लक्ष्य शासन द्वारा निर्धारित किया गया, जिसे मिल के कुशल प्रबंधन एवं कृषकों के सहयोग से प्राप्त किया जायेगा। साथ ही गन्ना उत्पादन एवं चीनी के परता मे प्रति वर्ष लगातार वृद्धि हुयी है। गन्ने के पेराई के दौरान किसानों के गन्ने के तौल से लेकर मिल तक लाने में कोई परेशानी न हो इसका विशेष ख्याल रखा जायेगा।

  इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर पाण्डेय, देईसांड के डायरेक्टर विनोद राय, कुदरहा के फुलचंद पटेल, राजापुर सरैया के सुरेन्द्र पाठक,, वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमरनाथ दूबे, जिला गन्ना अधिकारी, मंजू सिंह, नगर पंचायत मुंडेरवा की अधिशासी अधिकारी कीर्ति सिंह  खलीलाबाद के सचिव भागवत शरण दीक्षित, मुण्डेरवा के सचिव डा.रामफल, पिपराकलां के अनूप चौधरी, मुख्य अभियंता यांत्रिक अरविंद श्रीवास्तव, मुख्य गन्ना प्रबंधक कुलदीप द्विवेदी, कार्यदायी संस्था एलएसएस के गन्ना सलाहकार एसपी मिश्र, महाप्रबंधक डा.वीके द्विवेदी, नगर परिषद मुंडेरवा के चेयरमैन अजय सिंह, मुंडेरवा समिति के चेयरमैन दीवान चंद्र पटेल, मुंडेरवा समिति के उप चेयरमैन विश्वजीत पाल सहित अन्य प्रतिनिधि व अधिकारीगण एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित रहें। 

   कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।


Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image