*जल विभाग ने बस्ती में पहली बार बच्चों के लिये करवाया जल यात्रा का आयोजन*

" कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी पी दुबे "

97210 711 75

 *जल विभाग ने बस्ती में पहली बार बच्चों के लिये करवाया  जल यात्रा का आयोजन* 

👉बस्ती के स्कूली बच्चों के लिए यादगार बनी जल ज्ञान यात्रा।

👉 नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की पहल में शामिल हुए सरकारी स्कूलों के बच्चे।

👉स्कूली बच्चों को जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना की दी गई जानकारी।

👉अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने जल ज्ञान यात्रा को दिखाई हरी झण्डी।

👉 जल निगम की लैब में स्कूली बच्चों ने पानी गुणवत्ता की जांच देखी, उसकी उपयोगिता जानी।

बस्ती। 14 दिसम्बर

नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की पहल जल ज्ञान यात्रा का आयोजन बस्ती में पहली बार किया गया। सरकारी स्कूलों के बच्चों काे यात्रा के दौरान जल की कीमत बताने के साथ जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना की जानकारी दी गई। उनकाे जल निगम की लैब में जल जांच करके दिखाई गई। जल गुणवत्ता की उपयोगिता बताने के साथ ग्रामीणों को जल सप्लाई की जाने वाली परियोजना का भी भ्रमण कराया गया। विकासखंड साऊघाट के खुटहना ग्राम पेयजल योजना के लिए स्कूली बच्चों को जल निगम (ग्रामीण) अधिशासी अभियंता अनिल कुमार राव ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। स्कूली बच्चों को खुटहना ग्राम पेयजल योजना में पानी टंकी और पम्प हाउस दिखाया गया। ग्रामीणों को दी जा रही पेयजल सप्लाई की प्रक्रिया समझाई गई। उनको विकासखंड बस्ती सदर के हरदियां ग्राम पेयजल योजना का भी भ्रमण कराया गया। जल निगम प्रयोगशाला में जल गुणवत्ता जांच कर उसकी उपयोगिता बताई गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्कूली बच्चों को जल संरक्षण के लिए जागरूक भी किया गया।

 कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।


Popular posts
बस्ती के युवा लेखक सुदर्शन पांडेय 'नमन' को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान, राज्यमंत्री महेश कुमार शुक्ला ने दिया सम्मान पत्र*
Image
*डीएम की सख्ती के बाद जन शिकायतों के निस्तारण में आई तेजी*
Image
आज लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दीदी श्री सुनीता सिंह की पुत्री के वैवाहिक अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी का स्नेह आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
Image
लखीमपुर खीरी निघासन ढखेरवा स्टेट हाइवे पर हजरा फार्म के पास हुआ रात्रि मेभीषण सड़क हादसा।
Image
डीआईजी बस्ती ने की निर्माण कार्यों की समीक्षा, दिए अहम निर्देश*
Image